नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस पार्टी मंगलवार को 137वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रीय राजधानी में यहां एआईसीसी मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह में पहुंची। इस दाैरान यहां पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर वहां माैजूद तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कुछ पलों के लिए आवाक रह गए। न्यूज एजेंसी के एक ट्वीट किए गए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस पार्टी का झंडा ही नीचे गिर गया।


20 मिनट बाद फिर से झंडा फहराया
हालांकि इस दाैरान सोनिया गांधी ने शांत रही और पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी के तिरंगे को कुछ समय के लिए ऐसे ही प्रदर्शित किया। वहीं कांग्रेस के सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने करीब 20 मिनट के बाद फिर से झंडा फहराने का असफल प्रयास किया और फिर एक सीढ़ी मंगवाई गई जिसके बाद उन्होंने फिर से झंडा फहराया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह पार्टी मुख्यालय के समारोह में मौजूद थे।
राहुल गांधी ने दी इस दिन पर शुभकामनाएं
इस बीच आज पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसने भारत में हमारे लोकतंत्र की नींव रखी। हम कांग्रेस हैं- वह पार्टी जिसने हमारे लोकतंत्र की नींव रखी और हमें इस विरासत पर गर्व है। कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन 28 दिसंबर, 1885 को हुआ था और उसने अपना पहला अधिवेशन मुंबई में उक्त तारीख से उस वर्ष के 31 दिसंबर तक आयोजित किया था।

National News inextlive from India News Desk