नई दिल्ली (एएनआई/पीटीआई)। Coronavirus Cases In India भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या के साथ माैत के आकंड़े भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। आज कोरोना वायरस से महाराष्ट्र के मुंबई में एक 68 साल के बुजुर्ग की माैत हो गई है। यह नागरिक हाल ही में फिलीपींस से लाैटा था। ऐसे में भारत में 30 ताजा मामलों के सामने आने के बाद सोमवार को कोराेना वायरस पीड़तों की संख्या 390 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के इन आकंड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक दर्ज आठ मौतें शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र से रविवार को एक-एक मौत की सूचना दी, जबकि कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब से चार मौतें हुईं।

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस के 390पाॅजिटिव केसेज की पुष्टि हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। इसके बाद दूसरा नंबर केरल का है। उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम नही है। देश में कोरोना वायरस के बढते कहर को देखते हुए कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के चलते राजधानी दिल्ली में आज रात 9 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक धारा 144 लगा दी गई है।

National News inextlive from India News Desk