नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार आज एक दिन में 95 हजार पार पहुंच गई है। एक दिन में दर्ज होने वाले मामलों में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुुरुवार को देश में 95,735 संक्रमण के नए मामले रिकाॅर्ड हुए है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में करीब 1,172 लोगों की माैत हुई है। इस तरह से देश में अब तक संक्रमितों का आकंड़ा 44,65,863 पहुंच गया। वहीं मृतकों की संख्या 75,062 हो गई है। हालांकि महामारी के दाैर में भारत में ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार तक 34,71,783 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं देश में 9,19,018 सक्रिय मामले हैं। इसमें से कुछ का इलाज अस्पताल तो कुछ का घरों में हो रहा है।

रिकवरी रेट 77.74 प्रतिशत पहुंच गया

भारत में डेथ रेट घटकर 1.68 प्रतिशत रह गई, जबकि रिकवरी रेट 77.74 प्रतिशत पहुंच गया है। भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था, यह 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख हो गई। आईसीएमआर के अनुसार, बुधवार को परीक्षण किए गए 11,29,756 नमूनों के साथ देश में अब तक 5,29,34,433 नमूनों का परीक्षण किया गया है। वहीं 1,172 नई मौत में महाराष्ट्र से 380, कर्नाटक से 128, आंध्र प्रदेश से 74, पंजाब से 71, छत्तीसगढ़ से 70, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से 65, पश्चिम बंगाल से 53 और मध्य प्रदेश से 31 लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 4,112 माैतें अब तक हुई

वहीं कुल 75,062 मौतों में महाराष्ट्र से 27,787, तमिलनाडु से 8,090, कर्नाटक से 6,808, दिल्ली में 4,638, आंध्र प्रदेश में 4,634, उत्तर प्रदेश में 4,112, पश्चिम बंगाल में 3,730, गुजरात में 3,149 और पंजाब में 2,061, मध्य प्रदेश से 1,640 लोग शामिल थे। राजस्थान से 1,178 और तेलंगाना से 927 से माैतें दर्ज हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुईं।

National News inextlive from India News Desk