नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के हर दिन दर्ज हाेने वाले मामलों में एक बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 26,567 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए है। इस तरह से देश में अब तक संक्रमिताें की संख्या 97,03,770 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 385 लोगों की माैत हुई है और भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1,40,958 हो गया है।

महाराष्ट्र में कुल 76,852 सक्रिय मामले हैं

भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 91,78,946 हो गया है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो यहां पर 3,83,866 मामले सक्रिय हैं। देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 76,852 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद 59,607 सक्रिय मामलों के बाद केरल दूसरे नंबर पर है।

अब तक 14,77,87,656 सैंपल टेस्ट हो चुके

आज 32 वां दिन है जब भारत ने एक दिन में 50,000 से कम मामलों की सूचना दी। पिछली बार दैनिक नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे। आईसीएमआर के अनुसार में अब तक 14,77,87,656 सैंपल टेस्टिंग हो चुकी है। इसमें 8,01,081 सैंपल टेस्टिंग कल हुई है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 81 4631 61
आंध्र प्रदेश 5626 859624 7038
अरुणाचल प्रदेश 707 15653 55
असम 3585 209345 995
बिहार 5467 231884 1297
चंडीगढ़ 921 16899 293
छत्तीसगढ़ 19589 225633 3010
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 16 3328 2
दिल्ली 22486 561732 9706
गोवा 1297 46778 701
गुजरात 14493 201580 4095
हरियाणा 12126 230551 2611
हिमाचल प्रदेश 7895 37063 739
जम्मू और कश्मीर 5055 106758 1755
झारखंड 1759 107710 988
कर्नाटक 24786 857351 11867
केरल 59607 577616 2441
लद्दाख 761 8014 121
मध्य प्रदेश 13443 199167 3347
महाराष्ट्र 76852 1730715 47774
मणिपुर 2919 22997 309
मेघालय 621 11573 120
मिजोरम 205 3757 6
नागालैंड 579 10773 66
ओड़िशा 3339 316447 1778
पुद्दुचेरी 392 36263 615
पंजाब 7604 144301 4934
राजस्थान 21671 258393 2448
सिक्किम 371 4715 117
तमिलनाडु 10695 769048 11809
तेलंगाना 7696 265367 1477
त्रिपुरा 427 32125 373
उत्तराखंड 5234 71980 1295
उत्तर प्रदेश 21732 526721 7944
पश्चिम बंगाल 23829 472454 8771
कुल मामले 383866 9178946 140958

National News inextlive from India News Desk