नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में काेरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हाे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को भारत में एक दिन में 39,726 नए कोरोना वायरस संक्रमण देखे गए। संक्रमण के नए मामलों के साथ देश में इस वैश्विक महामारी की चपेट में अब तक 1,15,14,331 लोग आ चुके हैं। बीते 24 घंटे का ये रिकाॅर्ड इस साल का अब तक का हाईएस्ट सिंगल डे रिकाॅर्ड है। इसके पहले 29 नवंबर को 24 घंटे की अवधि में 41,810 नए संक्रमण दर्ज किए गए। वहीं एक दिन में 154 माैतों के साथ देश में मृतकों की संख्या 1,59,370 हो गई है।

एक्टिव केस भी बढ़कर 2,71,282 पहुंच गए
आंकड़ों में कहा गया है कि लगातार नौवें दिन एक बड़ी वृद्धि हुई है। इससे भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी बढ़कर 2,71,282 पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 1,10,83,679 हो गई है। इसके साथ ही भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी तेजी से चल रहा है। अब तक देश में कुल 3,93,39,817 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,13,70,546 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,57,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 5 4969 62
आंध्र प्रदेश 1795 883759 7186
अरुणाचल प्रदेश 3 16783 56
असम 1645 215160 1100
बिहार 406 261304 1555
चंडीगढ़ 1466 21978 359
छत्तीसगढ़ 6025 310838 3920
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 30 3422 2
दिल्ली 2927 631756 10949
गोवा 861 54597 813
गुजरात 5684 272332 4433
हरियाणा 3957 270222 3089
हिमाचल प्रदेश 1043 58151 1013
जम्मू और कश्मीर 1073 125046 1978
झारखंड 624 119232 1094
कर्नाटक 11378 941309 12415
केरल 25463 1068378 4450
लद्दाख 51 9695 130
लक्षद्वीप 173 470 1
मध्य प्रदेश 6032 262031 3894
महाराष्ट्र 167637 2175565 53138
मणिपुर 28 28924 373
मेघालय 32 13825 148
मिजोरम 13 4421 11
नागालैंड 7 12127 91
ओडिशा 648 335923 1918
पुद्दुचेरी 6 39521 674
पंजाब 14366 184848 6204
राजस्थान 3023 318284 2794
सिक्किम 48 6013 135
तमिलनाडु 6222 844568 12573
तेलंगाना 2434 298262 1664
त्रिपुरा 21 33042 391
उत्तराखंड 698 95727 1704
उत्तर प्रदेश 2217 595259 8753
पश्चिम बंगाल 3241 565938 10300

National News inextlive from India News Desk