नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस अब अपना कहर और तेजी से बरपा रहा है। देश में बीते 24 घंटों में 32,695 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 606 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने से माैत हुई है। एक दिन में दर्ज में दर्ज होने वाले नए मामलों और माैतों में यह अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 9,68,876 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा इस वायरस की वजह से 24,915 मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र इस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य

कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो इस समय 3,31,146 संक्रमित लोगों का इलाज हाे रहा है। वहीं 6,12,815 लोग अब इस वायरस से ठीक भी चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र इस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 2,75,640 दर्ज हुए हैं और 10,928 पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु है।

15 जुलाई तक 1,27,39,490 नमूनों का परीक्षण से हुआ है

तमिलनाडु में कोविड-19 की वजह से 1,51,820 लोग संक्रमित हो चुके औ र 2,167 मौतें हुई हैं। इसके बाद तीसरा नंबर दिल्ली का है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1,16,993 कोरोना वायरस के मामले और 3,487 मौतें हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, काेरोना वायरस के चलते 15 जुलाई तक 1,27,39,490 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,26,826 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

National News inextlive from India News Desk