मुंबई (आईएएनएस)। COVID-19: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने विभिन्न COVID-19 राहत कोष में दान करने का फैसला लिया है। अर्जुन ने PM-CARES फंड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष, गिवइंडिया, दी विशिंग फैक्ट्री और बॉलीवुड फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉइज (FWICE) जैसी कई संस्थाओं में योगदान देकर मदद करने की पेशकश की है, हालांकि उन्होंने डोनेशन के लिए एग्जेक्ट अमाउंट के बारे में ऑफीशियल तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है।

जो भी कर सकेंगे करेंगे

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखे मैसेज में कहा कि ये एक संकट की स्थिति है और इसमें जो भी थोड़ा बहुत योगदान वो अपने जरूरतमंद भाई बहनों के लिए कर सकते हैं वे जरूर करेंगे। उन्होंने ये भी कहा की सम्मानपूर्वक वो जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सहायता पहुंचा पायेंगे जरूर पहुंचाने की कोशिस करेंगे। इस तरह अर्जुन उन तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो पहले ही पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी सहायता दे चुके हैं।

संस्थाओं के काम की सराहना की

अर्जुन ने गिवइंडिया संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि वे लोग लगातार डेली वेज वर्कर्स तक कैश पहुंचा रहे हैं जिनके पास इस लॉकडाउन के समय ना काम है ना ही संसाधन। उन्होंने दी विशिंग फैक्ट्री की भी तारीफ करते हुए कहा कि वे लो इनकम ग्रुप के थेलेसीमिया पेशेंटस के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन की व्यवस्था करने का सराहनीय काम कर रहे हैं वो एसे समय जब लॉक डाउन में ब्लड ट्रांसफ्यूजन को असेंशियल सर्विसेज में नहीं रखा गया है। FWICE को हेल्प का वादा करते हुए अर्जुन ने कहा कि ये संस्था फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों की हेल्प कर रही है जिनके बिना फिल्में बन ही नहीं सकतीं, ये सभी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं।

सभी से की मदद की अपील

अर्जुन ने दूसरों से भी आगे आने और अधिक से अधिक लोगों की हेल्प करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम COVID-19 केवल तभी लड़ सकते हैं अगर हम एकजुट रहें। अर्जुन ने सभी से आगे आने और अपनी बेस्ट पॉसिबिल हेल्प करने की अपील की। सिचुएशन नॉर्मल होने के बाद वे दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बनी संदीप और पिंकी फरार मूवी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अर्जुन की फिल्म इशकजादे की को-एक्टर परिणीति चोपड़ा भी नजर आयेंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk