नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में 23,067 नए संक्रमण के मामले दर्ज हुए है। इस तरह से देश में अब तक 1,01,46,845 लोग संक्रमित हाे चुके है। वहीं एक दिन में 336 लोगाें की माैत से देश में मृतकों की संख्या भी 1,47,092 हो गई है। हालांकि इस बीच थोड़ी राहत भरी खबर ये है कि देश में नेशनल रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अब तक करीब 97,17,834 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। इसमें बीते एक दिन में 24,661 मरीज ठीक हुए हैं।


वर्तमान में कोविड-19 डेथ रेट 1.45 प्रतिशत
भारत में डेथ रेट में भी गिरावट दिख रही है। वर्तमान में कोविड-19 डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है। वहीं देश में कोविड-19 एक्टिव केसलोड लगातार चौथे दिन तीन लाख से नीचे रहा। देश में 2,81,919 सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण केस हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 16,63,05,762 नमूनों का परीक्षण 24 दिसंबर तक किया गया है, जिसमें गुरुवार को 9,97,396 शामिल हैं। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

National News inextlive from India News Desk