ऐसी है जानकारी
बताया गया है कि सोमवार को शादी होने के बाद यह नया जोड़ा जडेजा के गांव हाडाटोडश जाएंगे। पुस्तैनी गांव होने के कारण यहां भी कुछ रस्में निभाई जाएंगी। वहीं शादी के एक दिन पहले शनिवार को भी जडेजा की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जडेजा ने अपने क्रिकेटर साथियों और नजदीकी दोस्तों को इन्वाइट किया था।
शनिवार रात जडेजा ने दी पार्टी
शनिवार को जडेजा की पार्टी में उन्होंने दोस्तों और क्रिकेटर साथियों संग जमकर धमाल मचाया। देर रात तक जश्न का माहौल जारी रहा। मौके पर कई करीबियों ने आकर भी उन्हें शादी की बधाई दी। इस दौरान शादी की कुछ रस्में भी हुईं। सीजंस होटल में आयोजित संगीत सेरेमनी में रवींद्र और उनकी होने वाली पत्नी रीवा साथ में नजर आए।
शनिवार सुबह हुई ये रस्म
शनिवार सुबह तलवार रस्म निभाई गई। इस रस्म में गुजराती राजपूत समाज की शादी में दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हे को तलवार भेंट करते हैं और इसके बाद दुल्हन की एक तरह से विदाई भी हो जाती है। अब इस रस्म के बाद दुल्हन शादी पूरी होने के बाद ही घर वापस लौटती है।
inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk