नई दिल्ली (एएनआई)। Cyclone Nisarga: इन दिनों जैसे जैसे लाॅकडाउन अनलाॅक किया जा रहा है बाॅलीवुड सेलेब्स फैंस से प्रीकाॅशंस फाॅलो करने की अर्जी लगा रहे हैं। इसी बीच चक्रवात निसर्ग भी कयामत ढा रहा है। इसलिए प्रियंका ने मुंबई वासियों से इस दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी मापदंडों को फाॅलो करने की अपील की है। एक्ट्रेस बोलीं, 'ये साल बहुत ही कठिन है।' मौसम विभाव के मुताबिक चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र के उत्तरीय तट पर पहुंच रहा है। इसकी स्पीड 11 किलोमीटर्स प्रति घंटे की है।

प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को गाइडलाइन फाॅलो करने को कहा

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के फेमस बांद्रा वर्ली सी लिंक रोड की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'चक्रवात निसर्ग मुंबई की तरफ रुख कर रहा है, मेरी प्यारे होम सिटी के 20 मिलियन लोगों से, अपनी मां और भाई से ये अपील करना चाहूंगी की वो अपना ध्यान दें।' प्रियंका ने आगे कहा, 'मुंबई ने आज तक कभी इतना सीरीयस साइकलोन नहीं देखा है। हालांकि 1891 में भूस्खलन हुआ था और उस समय बहुत अधिक नुकसान हुआ था।' प्रियंका ने बीएमसी की साइट का लिंक भी शेयर किया जिस पर जा कर आप आपदा काल में क्या करें और क्या न करें चेक कर सकते हैं। प्रियंका ने लिखा, 'ये साल कठिन है। प्लीज आप सभी प्रिकाॅशंस फाॅलो करें, गाइडलाइन्स फाॅलो करें।'

आज शाम तक महाराष्ट्र में पहुंचेगा चक्रवात

मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर दिया था कि महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 3 जून की दोपहर या शाम तक चक्रवाती तूफान आएगा। मंगलवार को एक्टर विक्की कौशल ने बादलों से भरे आसमान की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वरी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आशा है कि ये पहली बारिश राहत और ज्वाॅय लाएगी। कोई ड्रामा नहीं होगा।' इसके साथ ही एक्टर ने फैंस से और लोगों से घर पर सेफ रहने की बात कही।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk