कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। Diwali 2023 : दिवाली यानी कि दीपावली का पर्व हमेशा कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली का पर्व इस साल 12 नवंबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी जी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा विधिविधान से की जाती है। मान्‍यता है कि इस दिन विशेष मुहूर्त में भगवान गणेश, लक्ष्मी-कुबेर पूजन से धन की देवी मां लक्ष्मी जी हमेशा घर पर निवास करती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल दिवाली अमावस्‍या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02:44 से शुरू हो रही है और 13 नवंबर को दोपहर 02:56 बजे समाप्त हो रही है। इस तरह से 12 नवंबर को दोपहर 02:56 से 13 नवंबर को दोपहर 02:56 बजे तक दिवाली पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान 12 नवंबर को लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक है।

अमावस्या तिथि प्रारंभ और समाप्ति समय
दिवाली अमावस्या तिथि प्रारंभ
12 नवंबर, 2023 को दोपहर 02:44 बजे
दिवाली अमावस्या तिथि समाप्त
13 नवंबर, 2023 को दोपहर 02:56 बजे

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक
दिवाली पूजा समय अवधि 01 घंटा 56 मिनट
प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से रात 08:08 बजे तक
वृषभ काल शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक

2023 दिवाली लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त
महानिशीता काल रात्रि 11:39 बजे से रात्रि 12:32 बजे तक, 13 नवंबर
दिवाली सिंह काल: 13 नवंबर, 12:10 पूर्वाह्न से 02:27 पूर्वाह्न तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - रात्रि 11:39 बजे से रात्रि 12:32 बजे तक, 13 नवंबर
दिवाली लक्ष्मी पूजा 2023 के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- 02:44 PM से 02:47 PM तक
शाम का मुहूर्त (शुभ, अमृता, चर) - शाम 05:29 बजे से रात 10:26 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 01:44 पूर्वाह्न से 03:24 पूर्वाह्न, 13 नवंबर
प्रातःकालीन मुहूर्त (शुभ) - 05:03 पूर्वाह्न से 06:42 पूर्वाह्न, 13 नवंबर

डिस्‍क्‍लेमर
इस स्‍टोरी में दी गई जानकारी/कंटेंट/संख्‍या की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। तमाम माध्यमों/ज्योतिषी/पंचांग/धर्मग्रंथों से लेकर ये जानकारियां यहां दी गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल जरूरी सूचना देना है, उसका इस्‍तेमाल कैसे करना है, यह फैसला यूजर्स अपने विवेक से करें क्‍योंकि उसके उपयोग की पूरी जिम्‍मेदार यूजर्स पर ही रहेगी।