ये है दीपिका पादुकोण और रनबीर कपूर। इन्होंने दिल्ली में दिवाली पर एक प्रेस मीटिंग में फुलझाड़ियां जलाकर मस्ती की। इतना ही नहीं इस दौरान इन लोगों ने मिठाई बांटी, और ताश भी खेला।
बीते साल सलमान खान फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में बिजी थे। जिससे इन्होंने फिल्म की कास्ट टीम के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया। इस दौरान बच्चों के साथ जमकर मस्ती की।
चींचीं यानी कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा। इन्होंने भी काफी अच्छे से दिवाली मनाई। बेटी टीना आहूजा के साथ कुछ इस तरह फुलझड़ी जलाकर खुशियां बांटी।
अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी दिवाली पर खूब मस्ती की। दिवाली सेलिब्रेशन पर शाहरुख खान जैसे कई स्टार्स इनके घर पहुंचे थे।
बीते साल दिवाली पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी अपने घर पर दिवाली सेलिब्रेशन पर पार्टी रखी थी। जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी बीते साल अच्छे से दिवाली इंज्वॉय किया। यह शिल्पा शेट्टी के घर पर दिवाली पार्टी में भी शामिल हुईं।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट मस्ती के मामले में कहां पीछे हटने वाली हैं। उन्होंने भी अभिनेता रितिक रोशन के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुईं।
अभिनता रितेश देशमुख और जेनलिया डिसूजा ने भी बीते साल दिवाली पर काफी मस्ती किया। सोचो इस साल भी कहां पीछे रहेंगे ये लोग।
अभिनेता रिषी कपूर ने पत्नी नीतू के साथ अक्षय कुमार के घर हुई पार्टी में इंज्वॉय किया।
शाहिद कपूर और मीरा इस बार अपनी नई बेटी मीशा के साथ सेलिब्रेट करेंगे। बीते साल यह भी अनिल कपूर के घर पार्टी में शामिल हुए थे।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk