विश्व के पहले शल्य चिकित्सक
सुश्रुत विश्व के पहले चिकित्सक थे जिन्होंने शल्य क्रिया का प्रचार किया। आज जिसे एनस्थीसिया कहते हैं उसके बारे में भी उन्होंने जानकारी दी थी। वे सर्जरी से पहले रोगी को शराब पिलाने के साथ विशेष प्रकार की दवाइयां भी देते थे जिससे वो गहरी नींद में चला जाता था और उसे दर्द का अहसास नहीं होता था। इसे संज्ञाहरण का नाम दिया गया जो बाद में Anaesthesia कहलाया।

सारी जानकारी है सुश्रुत संहिता में
प्लास्टिक सर्जरी की पहली पुस्तक है सुश्रुत संहिता जो संस्कृत भाषा में है। सुश्रुत संहिता मुख्य रूप से शल्य-चिकित्सा का ही ग्रंथ है। यह पाँच खण्डों में बटा हुआ है। पहले खण्ड में 46, दूसरे खण्ड में 16, तीसरे में 10, चौथे में 40 और पांचवे भाग में 8 अध्याय हैं। इस प्रकार सुश्रुत संहिता में कुल 120 अध्याय हैं। सुश्रुत संहिता में सर्जरी के लिए जरूरी औजारों यानि इंस्ट्रूमेंटस के बारे में भी बताया गया है। जैसे एक भालेनुमा आकृति के औजार हैं, जो टूटी हुई हड्डियों एवं अनावश्यक माँस को बाहर निकालने इस्तेमाल में लाया जाता था। ऐसे करीब 101 यंत्रों की जानकारी मिलती है, जिन्हें छह भागों में बांटा गया था। 1 स्वस्तिकयंत्र, 2 संदंशयंत्र, 3 तालयंत्र, 4 नाड़ीयंत्र, 5 शलाकायंत्र और 6 उपयंत्र। 

Shushrut surgeries

प्रेक्टिकल का भी किया है जिक्र
सुश्रुत संहिता में कहा गया है कि सर्जरी के छात्रों को विभिन्न स्टेप्स को अच्छी तरह समझने और प्रेक्टिस के लिए हर विभाग में निरंतर प्रेक्टिकल करके प्रेक्टिस करते रहना चाहिए। इसके लिए सुश्रुत ने सर्जरी को भेद्यकर्म, छेद्यकर्म, लेख्यकर्म, वेद्यकर्म, एस्यकर्म, अहर्यकर्म, विस्रर्वयकर्म एवं सिव्यकर्म में बांटा है।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk