तेजपुर (पीटीआई)। President in Sukhoi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं, ने वायु सेना स्टेशन लौटने से पहले हिमालय के दृश्य के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर करते हुए लगभग 30 मिनट तक हवाइ सफर किया। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू असम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गज उत्सव में लिया भाग
राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व (केएनपीटीआर) में गज उत्सव में भाग लिया, जिसमें प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 साल पूरे हुए। अपनी असम यात्रा के दूसरे दिन 'गज उत्सव-2023' (हाथी उत्सव) शुरू करने से पहले उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के मध्य क्षेत्र में जीप सफारी का आनंद लिया। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस अवसर पर उपस्थित थे।
president in sukhoi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले ये राष्ट्रपति भी भर चुके हैं सुखोई-30 में उड़ान
राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद भी भर चुके उड़ान
हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति नहीं हैं। 2009 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे एयरफोर्स बेस से फ्रंटलाइन सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट उड़ाया था। राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद ने भी भारत के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करते हुए पुणे, महाराष्ट्र में आईएएफ स्टेशन पर सुखोई 30 लड़ाकू विमानों में कुछ इसी तरह की उड़ानें भरी थीं।

National News inextlive from India News Desk