कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। सऊदी अरब में ईद उल फितर 2022 रविवार 01 मई को मनाई जाएगी यदि शनिवार 30 अप्रैल को चांद दिख जाता है। सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर स्थानीय नागरिकों से कहा है कि 30 अप्रैल को ईद का चांद देखा जाए। सऊदी अरब के सर्वोच्च न्यायालय ने सऊदी अरब के नागरिकों और निवासियों को 30 अप्रैल, 2022 के अनुरूप उम्म अल क़ुरा कैलेंडर के अनुसार शनिवार को चांद देखने के लिए कहा है।

शनिवार को दिख सकता है चांद
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, "सुप्रीम कोर्ट का विशेष सत्र शनिवार शाम को बैठेगा और ईद के चांद के देखे जाने पर विचार करेगा। जिसके बाद तुरंत फैसला जारी करेगा।" हालांकि कई खगोलविदों ने कहा है कि शनिवार शाम को अर्धचंद्राकार दिखने की संभावना कम है और रमजान 1443 के महीने के 30 दिन पूरे होने की संभावना है।

कौन से देश सऊदी अरब के साथ मनाते हैं ईद
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान, इराक, सीरिया, बहरीन, यमन, तुर्की, मिस्र और फिलिस्तीन के लिए भी, ईद उल फितर आम तौर पर सऊदी अरब के साथ मनाया जाता है। हालांकि इन देशों की अपनी ऑब्जर्वेटिरी और मून कमेटी हैं, वे आम तौर पर सऊदी अरब द्वारा की गई घोषणा के साथ चलते हैं।

अन्य देशों में ईद 2022 का चांद दिखना
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के मुसलमान रविवार 01 मई, 2022 को ईद का चांद देखेंगे। इसी तरह, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), यूनाइटेड किंगडम (यूके), ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस, इंडोनेशिया, मलेशिया, फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों में भी मुस्लिम ईद उल फितर रविवार 01 मई या सोमवार 02 मई को मनाएंगे।

International News inextlive from World News Desk