1. कभी नहीं गए कॉलेज :
संजय गांधी ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के 'दून स्कूल' से की थी। हालांकि वह कभी कॉलेज नहीं गए। इसके बावजूद वह ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते थे। इसके लिए संजय ने इंग्लैंड में रॉल्स-रॉयस की फैक्ट्री में इंटर्नशिप भी की।

कहते हैं ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गाने बैन करवा दिए थे संजय गांधी ने
2. शौक कारों का, उड़ाते थे जहाज :
संजय को स्पोर्ट्स कारों का काफी शौक था। यही नहीं उनके पास पायलट का लाइसेंस भी था।
यह भी पढ़ें : हवाई हादसों के शिकार politician

3. मारुति के फाउंडर :
मारुति उद्योग जो आज भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है। इसकी स्थापना संजय गांधी ने ही की थी। हालांकि उनके जीवन काल में मारुति कोई भी कार का निर्माण नहीं कर पाई।

कहते हैं ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गाने बैन करवा दिए थे संजय गांधी ने
4. जान से मारने की कोशिश :
साल 1977 में संजय गांधी को जान से मारने की कोशिश की गई थी। नई दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। फिर भी संजय बच निकले थे।

यह भी पढ़ें : ये हैं भारतीय राजनेताओं की पसंदीदा कारें
5. विवादों से रहा नाता :

संजय गांधी अक्सर विवादों में रहते थे। एक बार पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल ने सूचना एंव प्रसारण मंत्री से इस्तीफा दे दिया था। गुजराल का कहना था कि वह संजय गांधी के ऑर्डर नहीं मानेंगे। क्योंकि उस समय संजय चुनाव भी लड़े नहीं थे।

कहते हैं ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गाने बैन करवा दिए थे संजय गांधी ने
6. किशोर कुमार के गानों पर बैन :
संजय गांधी काफी जिद्दी स्वभाव के थे। एक बार मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। जिससे बाद संजय ने आल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गाने बजने बंद करवा दिए।

कहते हैं ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर कुमार के गाने बैन करवा दिए थे संजय गांधी ने
7. 10 साल छोटी लड़की से की शादी :
संजय गाधी ने अपने से 10 साल छोटी मेनका के साथ 1974 में शादी की थी। संजय-मेनका के एक बेटा है जिसका नाम वरुण गांधी है।

8. प्लेन क्रैश में हुई मृत्यु :
संजय गांधी को 1980 में कांग्रेस पार्टी का सेक्रेटरी जनरल बनाया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद उनकी प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई थी।

National News inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk