उप नगर आयुक्त और महापौर के सामने व्यापारियों ने जताया विरोध

- नहीं होगा जिमखाना मैदान में पटाखें की दुकानों का ठेका

Meerut । जिमखाना मैदान में पटाखा बाजार लगाने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश गुरुवार को भड़क उठा। व्यापारियों ने नगर आयुक्त के नहीं मिलने पर उप नगर आयुक्त के ऑफिस में जमकर हंगामा काटा। व्यापारियों ने पटाखा बाजार का ठेका करने का विरोध जताते हुए बाजार लगाने की मांग की। उसके बाद व्यापारी महापौर से मिलने पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया।

मैदान में दुकान लगनी शुरू

व्यापारियों ने महापौर के पास विरोध जताने के बाद जिमखाना मैदान पहुंचे। व्यापारियों से जिमखाना मैदान की बुक करने की फीस जमा कर दुकान लगाने का कहा। व्यापारियों से पैसे एकत्र कर 3100 रुपये फीस जमा करा दी। उसके बाद दुकानदारों ने दुकान लगाने की तैयारी शुरू कर दी।

नहीं होने देंगे ठेका

व्यापारियों का कहना था कि क्या नगर निगम ने अब व्यापार करना भी शुरू कर दिया। जो इस प्रकार से ठेका छोड़ रहे हैं। पिछले साल जो ठेका छूटा था वह बीत गया। लेकिन इस बार ठेका नहीं छोड़ने दिया जाएगा।

जिमखाना मैदान में दुकानों का ठेका नहीं होने दिया जाएगा। जब प्रशासन ने अनुमति दे दी तो फिर किस बात का ठेका। व्यापारियों को शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होने दिया जाएगा।

नवीन गुप्ता अघ्यक्ष व्यापार संघ

हर साल की तरह इस बार भी ठेका छोड़ा जाएगा। आज भी ठेके की प्रक्रिया की गई है। लाइसेंस लेना अलग बात है। लेकिन जहां दुकान लगा रहे हैं वह निगम की संपत्ति में आता है। लिहाजा इसका ठेका किया जाएगा।

डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त