कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। जर्मनी की टीम वैसे तो कई सितारों से सजी है। लेकिन उनके युवा सितारे जमाल मुसियाला की चर्चा इस वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्यादा हो रही है। उन्हें भविष्य का मेसी बताया जा रहा है। कम समय में शानदार उपलब्धियों के कारण जमाल फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 में सबसे कीमती फुटबॉलर्स की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में न ही मेसी का नाम है और न ही रोनाल्डो का। जर्मनी के स्टुटगार्ड में पैदा हुए जमाल बचपन में अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड में जा बसे। 5 साल की उम्र से ही जमाल ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत कर दी थी। वे जर्मनी की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन इंग्लैंड की अंडर-15, अंडर-16, अंडर-17, अंडर-21 टीम का हिस्सा भी जमाल रह चुके हैं।

पूरा नाम: जमाल मुसियाला
जन्म: 26 फरवरी 2003
उम्र: 19 साल
टीम: जर्मनी
पोजीशन: अटैकिंग मिडफील्डर
क्लब: बायर्न म्युनिख

फुटबॉल करियर
5 साल की उम्र से ही यूथ क्लब से जुड़कर मुसियाला ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की। टीएसवी, साउथैंम्पटन, चेल्सी के बाद वे बायर्न म्यूनिख यूथ क्लब से जुड़े। म्यूनिख के यूथ क्लब से उनका प्रमोशन सीनियर क्लब के लिए हुआ। 2015 में चेल्सी से खेलते हुए उनका चयन इंग्लैंड की अंडर-15 टीम के लिए हुआ। 2018 में वो जर्मनी की अंडर-16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद वे इंग्लैंड की अंडर-16, अंडर-17, अंडर-21 का हिस्सा बने। 2021 में वो जर्मनी की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने और 2022 में फीफा वल्र्ड कप में जर्मनी की टीम में अहम रोल निभा रहे हैं।

गोल किए
2021 में जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया और इस सीजन में 9 मैच खेलते हुए 1 गोल भी किया।
2022 में 10 से अधिक मैच वो राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं।
71 मैच बायर्न म्युनिख के लिए खेल चुके हैं और इस दौरान 20 गोल किए।
1 गोल इंग्लैंड की अंडर-21, 2-2 गोल इंग्लैंड की अंडर-17 व अंडर-18 टीम के लिए किए।
4 गोल इंग्लैंड की अंडर-15 टीम के लिए 3 मैच में किए।

inextlive from News Desk