आसमान से मछलियों की बारिश
एक ताजा खबर के अनुसार गुरुवार को राजस्थान के भरतपुर जिले में रूपबास इलाके में मछलियों की बरसात हुई है। कुदरत के इस रहस्यमय कमाल के नजारे की कुछ तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। खबर है कि इस इलाके में गुरूवार को हुई बारिश के बाद सडक़ व घरों के आंगन में लोगों ढेर सारी मछलियां पड़ी हुई मिलीं। पहले तो इलाके के निवासियों को कुछ समझ में ही नहीं आया, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ये मछलियां बारिश के साथ बरसी हैं। लोगों का कहना है कि रात को करीब 10:30 बजे बरसात के दौरान उनको छत पर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। पहले तो वे समझे कि बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। पर जब वे घरों से बाहर निकल कर बाहर आये तो पाया कि चबूतरों और गलियों में मछलियां बिछी पड़ी थीं। ये नजारा देख कर वे हैरान रह गए। उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। जब आसपास के कई क्षेत्रों से यही खबर मिली तब जाकर लोगों ने माना कि वाकई आसमान से मछलियां बरसी हैं।

ऐसा पहली बार नहीं सुना गया
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बरसात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। लेकिन आसमान से मछलियां गिरने का मामला पहली बार सुनने में नहीं आया है। इससे पहले कई बार देश और दुनिया के कई इलाकों में मछलियों की बरसात की खबरें सामने आयी हैं। बीते साल खबर आयी थी कि आंध्रप्रदेश के कुछ इलाकों में ऐसी ही मछलियों वाली बारिश हुई थी। इसी तरह थाइलैंड से भी ऐसी बारिश की खबरें आ चुकी हैं।

जब आसमान से बरस पड़ी तड़फड़ाती मछलियां

वैज्ञानिक कारण से हो सकती है ऐसी बारिश
वैसे इस बारे में कई वैज्ञानिकों ने खोज की है और उनका मानना है कि इस तरह की घटनाएं जल स्तंभ या बवंडर के कारण होती हैं। वे कहते हैं कि जब कोई तूफान समुद्र तल से ऊपर आकर आगे बढ़ता है तो वो कई बार पानी के भीषण तूफान में बदल जाता है। जिसके चलते मछली या दूसरे समुद्री जीव उसके साथ आगे बढ़ जाते हैं। वे तब तक आसमान में उड़ते रहते हैं जब तक हवा की गति कम न हो जाए। इसके बाद जिस जगह हवा धीमी होती है उसके आसपास के हिस्सों में यह जीव बरसात के पानी के साथ गिरने लगते हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk