कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। नए नए प्यार में पड़ने से लेकर हार्टब्रेक तक, अरिजीत के गाने हर एक सिचुएशन में पर्फेक्टली फिट होते हैं। अरिजीत के सोंग्स की प्लेलिस्ट की बात करें तो शायद ही कोई गाना ऐसा होगा जिसे पसंद न किया गया हो। तो आइए फटाफट से सुनते है अरिजीत के टॉप 10 सोंग्स जिन्हें सुनकर आप किसी और के पता नही पर एक बार फिर अरिजीत की आवाज के प्यार में जरूर पड़ जाएंगे।

1. शायद
फिल्म 'लव आज कल' का ये गाना 'शायद' अरिजीत के मोस्ट लव्ड सांग्स में से एक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ सारा अली खान नजर आई थी।

2. अपना बना ले
कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का ये गाना 'अपना बना ले पिया' यंगस्टर्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है।

3. फिर भी तुमको चाहूंगा
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की लव स्टोरी के अलावा इस फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया। इस पापुलर सांग्स में से एक है 'फिर भी तुमको चाहूंगा'।

4. हवाएं
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का गाना 'हवाएं' हर एक फैंन के दिल को छू जाता है। इस गाने को सुनकर हर कोई अरिजीत की आवाज का कायल हो गया।

5. तेरे हवाले
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना 'तेरे हवाले' को काफी अंडररेटेड माना जाता है। अरिजीत के फैंस के लिए ये वन ऑफ द बेस्ट सांग्स में से एक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आई थी।

6. हमदर्द
सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'एक विलेन' का गाना 'हमदर्द' एक समय में काफी पॉपुलर था। समय बीता पर आज भी लोग इस गाने को काफी पसंद करते हैं।

7. खैरियत
सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर के साथ मल्टीस्टारर फिल्म 'छिछोरे' का गाना 'खैरियत' अरिजीत के फैंस से लेकर हर किसी के बीच पॉपुलर है।

8. रोके न रुके नैना
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना 'रोके न रुके नैना' सुनकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते है। क्योंकि इस गाने में अरिजीत की आवाज सबको रुलाने पर मजबूर कर देती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन नजर आए थे।

9. समझावां
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' का सांग 'मैं तेनु समझावां की' उस समय सुपर हिट रहा। इसके बाद इस गाने का फीमेल वर्जन आलिया भट्ट ने खुद गाया था।

10. केसरिया
आलिया भट्ट और रनबीर कपूर की लव रोमांस वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' कमाल की हिट रही और उतने ही हिच रहे फिल्म के गाने। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक 'केसरिया' ऑडियंस को काफी पसंद आया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk