कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ganesh Utsav 2023 : गणेश उत्सव 19 सितंबर 2023 को शुरू हो गया है और 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्दशी के दिन तक चलेगा, जिसे गणपति विसर्जन भी कहा जाता है। इस शुभ त्योहार के प्रमुख अनुष्ठानों में से एक भगवान गणेश को भोग लगाना भी होता है। भोग गणेश चतुर्थी के दौरान भक्तों के लिए भगवान गणेश के प्रति अपना प्यार, भक्ति और प्रशंसा दिखाने की एक अभिव्यक्ति है। ऐसा माना जाता है कि भोग लगाने गणेश जी न केवल वे प्रसन्न होते हैं, बल्कि समृद्धि और बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद भी मिलता है। भोग हमारे जीवन में भगवान गणेश की उपस्थिति को स्वीकार करने का एक तरीका है। आज इस पावन पर्व का तीसरा दिन है। आइए जानते हैं कि आप अपने जीवन में प्रचुरता को आमंत्रित करने के लिए भगवान गणेश को अर्पित किए जाने वाले भोग वस्तुओं की दिन-वार सूची कैसे बना सकते हैं।

तीसरा दिन (21 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के तीसरे दिन आप भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। ये भी उनकी पसंदीदा डिशेज में से एक है। इस भोग को गणपति बप्पा को अर्पित करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

चौथा दिन (22 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के दौरान आप चौथे दिन भगवान को पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं। यह महाराष्ट्र का पारंपरिक भोजन है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

5वां दिन (23 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के पांचवें दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा आप खीर में सूखे मेवे, केसर आदि भी मिलाकर भगवान गणेश को भोग लगा सकते हैं। भगवान गणेश को खीर का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं।

6वां (24 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के छठे दिन, आप भगवान गणेश को नारियल से बनी मिठाइयां जैसे नारियल के लड्डू चढ़ा सकते हैं। गणपति बप्पा को नारियल से बनी मिठाइयां भी बहुत पसंद हैं।

7वां दिन (25 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के सातवें दिन आप भगवान को रबड़ी का भोग लगा सकते हैं। इसे चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपके सभी दुख-दर्द दूर कर देते हैं।

8वां दिन (26 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के आठवें दिन आप भगवान को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। भगवान गणेश को मालपुआ भी प्रिय है। इसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है।

9वां दिन (27 सितंबर 2023)
नौवें दिन आप भगवान गणेश को सूखे मेवे से बने लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त के जीवन से सभी परेशानियां दूर कर देते हैं।

10वां दिन (गणपति विसर्जन, 28 सितंबर 2023)
गणेश उत्सव के दसवें दिन यानी गणेश विसर्जन के दिन आप भगवान गणेश को श्रीखंड का भोग लगा सकते हैं। श्रीखंड बनाने की विधि बहुत आसान है। इसे दही में केसर, फल, सूखे मेवे आदि डालकर तैयार किया जाता है। इससे भगवान आपसे जरूर प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।