शंकराचार्य मतलब हिंदु धर्म के हेड

गूगल ब्वॉय से जब शंकराचार्य के बारे में पूछा गया तो कौटिल्य ने एक इंटरेस्टिंग सा आंसर दिया. कौटिल्य ने कहा कि उनके अनुसार शंकराचार्य का मतलब होता है हिंदु धर्म का हेड. एक खबर के मुताबिक कौटिल्य को हिंदु धर्म की दीक्षा हरिद्वार के शंकराचार्य मठ में दी गई.

पापा को नही बताएंगे मंत्र

इसके बाद गूगल ब्वाय ने बताया कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से अध्यात्म की दीक्षा लेने के बाद भी वे मम्मी पापा के साथ घर पर ही रहेंगे. कौटिल्य ने यहां तक कहा कि वे शंकराचार्य द्वारा दिए मंत्रों को भी पापा के साथ शेयर नहीं करना चांहेगे.

अंतरिक्ष यात्री बनेंगे कॉटिल्य

इसके साथ ही कॉटिल्य ने अपने भविष्य की योजना के बारे में भी खुलकर बताया. कौटिल्य के अनुसार वे बड़े होकर एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहतें है. इस पर जब पूछा गया कि कौटिल्य ऐसा क्यों करना चाहते हैं तो कौटिल्य ने बताया कि वे अंतरिक्ष यात्री बनकर इसके रहस्यों को जानना चाहते है.

कौन है गूगल ब्वॉय

अगर आप गूगल ब्वॉय से परिचित नहीं हैं तो आपने स्वयं को एक आश्चर्यचकित कर देने वाले बच्चे से वंचित कर रखा है. दरअसल गूगल ब्वॉय कोई और नहीं कौटिल्य पंडित हैं. यह एक छह साल का बच्चा है जो कई तरह की जानकारियां मुंह जबानी जानता है. इसके साथ ही गूगल ब्वाय कौन बनेगा करोड़पति से लेकर कई बड़े टीवी शोज पर आ चुका है.

National News inextlive from India News Desk