-सनातन धर्म इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह का हुआ भव्य समापन

-प्रोग्राम में जीनियस कौटिल्य रहा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

-फेवरेट सांग पर किया डांस, कविताएं सुनाकर लोगों को डाला हैरत में

VARANASI: सनातन धर्म इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह में रविवार को अपनी अपनी फील्ड के सिद्धहस्त लोगों का जमावड़ा रहा और स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम परफॉर्म किया। इसमें खास बात थी गूगल ब्वॉय के नाम से फेमस कौटिल्य शर्मा की उपस्थिति। सबकी निगाहें कौटिल्य पर ही टिकी थीं। लोग इस जीनियस की हर एक्टिविटी को मानो अपनी आंखों में कैद कर लेना चाह रहे थे। इसी बीच दीप प्रज्ज्वलन के बाद स्टूडेंट्स का कल्चरल प्रोग्राम स्टार्ट हुआ। जिसे देख कौटिल्य भी अपने आपको रोक नहीं सका।

किया लुंगी डांस

स्कूल के स्टूडेंट्स का डांस देख कौटिल्य का भी मन मचल उठा और उनके बीच पहुंच गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ग्रुप डांस कर रहे थे। डांस के अंत में लोगों ने कौटिल्य को तिरंगा पकड़ा दिया। गूगल ब्वॉय तिरंगा हाथ में लेकर लहराने लगा। इसी बीच आवाज उठी कि कौटिल्य भी बहुत अच्छा डांस करता है। बस उसके फेवरेट सांग 'लुंगी डांस' की धुन बजी और वह अपना जौहर दिखाने लगा। ऐसा डांस की सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सांग पर सधे हुए स्टेप देख उपस्थित लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

सोचने को किया मजबूर

कौटिल्य केवल ज्ञान का ही भंडार नहीं है, बल्कि उसमें कई और भी टैलेंट्स हैं। जिसे शायद साबित करने के लिए सनातन धर्म का प्रोग्राम मुफीद रहा। लुंगी डांस के बाद पंडित कौटिल्य ने बालमन अंदाज में कविताएं सुनाकर सबको हैरत में डाल दिया। 'सही दिशा में चलो, आंख खोलकर चलो मुश्किल राह भी हो जाएगी आसान ' के अलावा भी उसने कई और कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान कौटिल्य के दादा ने कौटिल्य से रूस समेत कई देशों के पड़ोसी कंट्रीज के नाम पूछे। कौटिल्य ने सभी का सही जवाब देकर सोचने को मजबूर कर दिया।

शस्त्र क्या होता है?

प्रोग्राम के दौरान कौटिल्य पूरे समय अविमुक्तेश्वरानंद जी के आसपास रहा। कभी उनसे गंभीर बातें करते दिखा तो कभी कान में फुसफुसाते। यही नहीं वह उनसे हठ करते भी नजर आया तो शंख बजाने के लिए जिद भी। उसने एक सवाल किया 'शस्त्र क्या होता है.' अविमुक्तेश्वरानंद गूगल ब्वॉय के सिर पर माइक रखते हुए बोले कि अगर तुम्हारे सिर पर इससे तेजी से मारा जाय तो यही शस्त्र है। ऐसे कई सवालों व हठ पर अविमुक्तेश्वरानंद जी का प्यार से पंडित कौटिल्य को समझाने-बुझाने व मनाने का अंदाज लोगों के बीच अट्रैक्शन का केंद्र रहा।

इनकी रही उपस्थिति

चीफ गेस्ट अविमुक्तेश्वरानंद रहे। उन्होंने सनातन धर्म की व्याख्या की। उन्होंने स्टूडेंट्स को उत्तम कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मंच पर एमएलसी चेतनारायण सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ। प्रमोद मिश्रा व डीआईओएस चंद्रजीत सिंह यादव प्रेजेंट रहे। अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ। उत्तम गुलाटी ने की। वेलकम प्रिंसिपल डॉ। हरेंद्र राय ने किया।