कानपुर। अदनान सामी का जन्म लंदन में पश्तून मूल के एक पाकिस्तानी राजनयिक अरशद सामी खान और नौरीन के घर हुआ था। उनकी मां मूल रूप से उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर राज्य से थीं। अदनान के फादर ने एक सीनियर ब्यूरोकेट बनने से पहले और 14 देशों में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में सेवा देने से पहले, पाकिस्तान वायु सेना के पायलट के रूप में कार्य कर चुके थे। अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान सामी ने वेस्ट मिडलैंड्स, यूके  के रग्बी स्कूल में रग्बी के खेल में हिस्सा लिया था।उसके बाद उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से कानून की डिग्री एलएलबी के साथ अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वह बैरिस्टर बनने के लिए लिंकन इन, इंग्लैंड भी गए थे।

म्यूजिक में करियर
अदनान सामी का पहला सिंगल "रन फॉर द लाइफ", अंग्रेजी में 1986 में रिलीज हुआ जो यूनिसेफ के लिए रिकॉर्ड किया गया था। ये मिडिल ईस्ट के म्यूजिक चार्ट में नंबर 1 पर रहा, इसके बाद आये उनके तीन और सांग्स "टॉक टू मी", "हॉट समर डे" और "यू आर माई बेस्ट केप्ट सीक्रेट" भी नंबर 1 पर रहे। उनका पहला फॉर्मल एल्बम, द वन एंड ओनली (1989), पियानो पर तबला वादक जाकिर हुसैन के साथ एक क्लासिकल एल्बम था। उन्होंने 1991 में अपना पहला वोकल सिंगल एल्बम राग टाइम रिलीज किया। उनके पहले एल्बम का टाइटल ट्रैक तेरी याद का गीत पाकिस्तान में जबरदस्त हिट हुआ। 2000 में, भारत में आशा भोंसले ने सामी के साथ कभी तो नज़र मिलाओ नाम केएल्बम में काम किया, जिसका म्यूजिक खुद अदनान ने ही तैयार किया था। सामी को सबसे ज्यादा चर्चा मिली अमिताभ बच्चन के साथ गाये सांग थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे।



भारत की नागरिकता
26 मई 2015 को, अदनान सामी ने गृह मंत्रालय से भारतीय नागरिकता के लिए एक रिक्वेस्ट की, जब उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट एक्सपायर हो गयाऔर पाकिस्तान सरकार ने उसे रिन्यु नहीं किया। दिसंबर 2015 के अंत में, भारतीय गृह मंत्रालय ने भारत के नागरिक के रूप में उनकी कानूनी स्थिति के लिए अनुरोध को मंजूरी दे दी और 1 जनवरी 2016 से उसे प्रभावी मान लिया गया। खुद अदनान सामी ने ट्वीट करके किरन रिजजू के हाथों ये सर्टिफिकेट लेते हुए ये जानकारी साझा की। अब वे पूर्ण रूप से भारतीय नागरिक हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk