मार्शमैलो रिलीज की जगी आस
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 29 सितंबर को सेन फ्रांसिस्को में एक इवेंट की तैयारी कर रही है। जिसमें एंड्रायड के लेटेस्ट ओएस मार्शमैलो की रिलीज डेट को लेकर कुछ हिंट मिल सकता है। बताते हैं कि कंपनी मार्शमैलो को लेकर काफी अलर्ट है और इसमें पिछले ओएस में कई खामियों को सुधारा गया है। वैसे एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो आपके फोन में कब अपडेट होगा, यह तो अभी मिस्ट्री बना हुआ है। लेकिन कंपनी अपने नए नेक्सस डिवाइस में इसे सबसे पहले उतारेगी।

Nexus 5 और Nexus 6 का इंतजार
गूगल चाहती है कि मार्शमैलो सबसे पहले नेक्सस में उतारा जाए। ऐसे में कंपनी एलजी द्वारा बनाए गए Nexus 5 और हुवाई के Nexus 6 को इसमें शामिल कर सकती है। वैसे इन दोनों डिवाइसेस के कुछ फीचर्स लीक भी हुए हैं लेकिन यूजर्स इसके ऑफिशियल एनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। नेक्सस की इन डिवाइस के लॉन्च होते ही मार्शमैलो मार्केट में आ जाएगा। लेकिन शुरुआत में यह सभी एंड्रायड डिवाइस में अपडेट नहीं किया जाएगा।

लग गई आखिरी मुहर
वैस कंपनी ने अपने ऑफिशियल Android 6.0 SDK को करीब 1 महीने पहले ही रिवील कर दिया था, हालांकि यह यूजर्स के लिए अभी नहीं आया है। Marshmallow नए फीचर्स प्लेटफॉर्म के साथ आएगा, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और डोज पॉवर सेविंग जैसे जरूरी फीचर्स उपलब्ध हो सकेंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि एंड्रायड में बैटरी जल्दी खत्म होने की बड़ी समस्या रहती है। गूगल ने इस बार 'डोज' नाम का फीचर जोड़ा है, जो पॉवर मैनेजमेंट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा एंड्रायड M USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वैसे सभी एंड्रायड यूजर्स बैटरी समस्या को लेकर परेशान हैं। ऐसे में अगर यह पॉवर मैनेजमेंट काम कर गया तो यह सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।

Hindi News from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk