कानपुर। Holi 2020: होली की मस्ती हो और म्यूजिक पर धमाल ना हो ये पॉसिबिल नहीं है। उस पर भी बात अगर होली जैसे फन और शरारत वाले त्योहार की हो तो ये और भी नामुमकिन है, चलिए इस बार गीले रंगों से दूर सेफ होली मनायें। वैसे तो कुछ ऑल टाइम हिट बॉलीवुड सांग्स के बारे में तो हमने आपको बता ही दिया है अब जान लीजिए कुछ लेटेस्ट सांग्स के बारे में जिन्हे आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन गानों ने होली के मूड को थोड़ा क्रेजी और इंटेस बना दिया है, और छेड़छाड़ के साथ प्यार के इजहार का भी जरिया बन गए हैं।

बद्री की दुल्हनिया – (बद्री की दुल्हनिया 2017)

शुरूआत करते हैं वरुण धवन औऱ आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्री की दुल्हनिया से। देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और इक्का के गाये इस गीत को शब्बीर अहमद ने लिखा और तनिष्क बागची ने संगीत से सजाया है।

गो पागल – (जॉली एलएलबी 2 2017)

सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी ने लीड रोल प्ले किए थे। फिल्म में इस होली नंबर गो पागल में अक्षय और हुमा थिरकते नजर आये हैं। यह आप और आपके दोस्तों के लिए परफेक्ट क्रेजी होली गीत है। इसे रफ्तार और निन्धी कौर ने गाया है संगीत दिया है मंज मुसिक ने और रफ्तार के साथ मंज मुसिक ने लिखा है।

बलम पिचकारी – (ये जवानी है दीवानी 2013)

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि केकलां और ईदित्य रॉय कपूर पर पिक्चराइज किया ये गाना अपने दौर का ड्रेंड सेटर गीत बना और इसलिए होली पर हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। इसे शाल्मली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने गाया है संगीत दिया है प्रीतम ने और गुलजार ने लिखा है।

गली गली – ( पटाखा 2018)

विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड फिल्म पटाखा से गली गली एक मजेदार, हाई एनर्जी वाला गीत है जो होली सेलिब्रेशन में डांस करने के लिए एकदम सही है। इसकी धुन आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी। इस गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है जबकि गाया है सुखविंदर सिंह ने और लिरिक्स गुलजार की हैं।

लहु मुंह लग गया– (गोलियों की रासलीला राम-लीला 2013)

होली के माहौल को सूट करता पर बिलकुल अलग फ्लेवर का गाना है लहु मुंह लग गया। इस गाने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का इंटेंस लव और कमेस्ट्री किसी को भी गाने में डूबने से बचने का मौका नही देता। होली के मौके पर कपल्स के लिए ये एक परफेक्ट च्वाइस है। गाने के बोल सिद्धार्थ-गरिमा के हैं, गाया साहिल हांडा ने है जबकि संजय लीला भंसाली ने इसका म्यूजिक दिया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk