होली 13 मार्च को मनायी जायेगी, होलिकादहन 12 को

हर तरफ दिख रहा है तैयारियों का जोर, मार्केट में उमड़ रही है खरीदारों की भीड़

VARANASI

चुनाव खत्म होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के लिए होली की रंगत कई गुना बढ़ा देंगे। तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। प्रत्याशियों के अलावा आम आदमी भी होली की तैयारियों में जुट गया है। मार्केट में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही भी दे रही है। होली का पर्व फाल्गुन शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार क्फ् मार्च को होली मनायी जायेगी। इसके एक दिन पहले क्ख् मार्च रविवार को होलिका दहन होगा। खास यह कि जानकारों ने इस बार होलिकादहन का समय शाम को ही बताया है।

क्क् को लगेगी पूर्णिमा तिथि

ज्योतिषविद् पं विमल जैन बताते हैं कि इस बार पूर्णिमा तिथि क्क् मार्च शनिवार को रात आठ बजकर ख्ब् मिनट पर लगेगी। जो अगले दिन क्ख् मार्च को रात आठ बजकर ख्ब् बजे तक रहेगी। इस तरह होली का पर्व क्ख् मार्च को मनाया जायेगा। होलिका दहन भी इसी दिन सांयकाल किया जायेगा। होलाष्टक इसी दिन रात में खत्म हो जायेगा। रंगोत्सव क्फ् मार्च सोमवार को विधि विधान से मनाया जायेगा। इस दिन चौसट्टी देवी के दर्शन-पूजन की मान्यता है।