पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव भी जल्दी-जल्दी होते हैं। आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च माह की स्थिति इस साल अच्छी रहेगी।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज गृह कलह की शुरूआत ना करें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। क्या न करें- आज के दिन नए सम्बन्धों की शुरुआत ना करें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। क्या न करें- आज आप अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शुभता बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।
Born today : Arunoday Singh, Actor

View this post on Instagram

A post shared by Arunoday Singh (@sufisoul)


सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज कोई व्यापारिक जोखिम ना लें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज लगी चोट को हल्के में ना लें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आप विपरीत परिस्थितियों से उबरते जा रहे हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें- आज संतान की सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके शत्रु परास्त होंगे। शुभता बनी रहेगी। प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी सम्भव है। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन आप अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपका रौब व रूआब बना रहेगा। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें और मेहनत करते रहें। क्या न करें- आज अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन प्रेम में कलह हो सकता है। अपने संतान की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk