कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष शेयर बाजार, ब्याज, कमीशन आधारित कार्यों में विशेष लाभ होने की संभावना है। यदि लंबे समय से उधार धन फंसा हुआ है तो आपको मिलने की संभावना है। व्यवसाय तेजी से विस्तार करेगा। आपको विरासती संपत्ति से अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

Born Today : Suresh Raina, Cricket player

27 नवम्‍बर का राशिफल: आज छोटी यात्रा का योग है,दांपत्य जीवन में मधुरता लाएं और खान-पान पर नियंत्रण रखें

मेष (Aries) : लोगों के साथ मेल जोल करेंगे। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: किसी पर विश्वास न करें।

वृष (Taurus) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पूरे दिन आपका मन अन्य बातों पर रहने वाला है। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को हर तरह से दूर रखें।

मिथुन (Gemini) : परिवार को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।

कर्क (Cancer) : नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। यात्राओं में थकान बढ़ सकती है। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा भी रह सकती है।

सिंह (Leo) : आज के दिन आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- कोशिश करें कि उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

कन्या (Virgo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन और मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।

27 नवम्‍बर का राशिफल: आज छोटी यात्रा का योग है,दांपत्य जीवन में मधुरता लाएं और खान-पान पर नियंत्रण रखें

बेजन दारूवाला राशिफल 24 से 30 नवंबर: आप जरा सेल्फिश होने वाले हैं, शॉपिंग पर खर्च होगा लेकिन जेब का ख्याल रखें

आर्थिक राशिफल 24 से 30 नवंबर: यह सप्ताह उत्तम है आप कई कामों को एक साथ करने की कोशिश करेंगे, सोचकर निर्णय लें

तुला (Libra) : पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखना होगा।

धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे, परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, शत्रु पक्ष हावी हो सकता है।

मकर (Capricorn) : व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरीपेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ संतुष्ट रह सकते हैं। क्या न करें- घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लेकर आगे कदम बढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है।

मीन (Pisces) : आज के दिन छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। क्या न करें- आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk