Daily Horoscope 18 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष परिवार एवं निवास स्थान की समस्या रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप भोग-विलास और आनंद-प्रमोद के साधन प्राप्त कर पाएंगे।

मेष (Aries) : आज किसी नए संबंध की शुरुआत न करें। वर्तमान संबंधों को बनाए रखने के लिए भरोसा बेहद जरूरी है। क्या न करें- एकाग्रता बनाए रखें, काम में लापरवाही न करें।

वृष (Taurus) : आज धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। विदेश में रहने वाले स्वजनों से समाचार मिलेंगे। कूटनीतिक रहने की कोशिश करें। क्या न करें- क्रोध को अनियंत्रित न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आज व्यापार की परेशानियों के कारण आपका मन अशांत रहेगा। हालांकि हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। उच्च पदाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। क्या न करें- साझेदार पर भरोसा न करें।

कर्क (Cancer) : आज पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी। परिवारीजनों के साथ प्रेममय बातचीत होगी। क्या न करें- काम में आज सामंजस्य की कमी न आने दें।

Born Today: Arvind Swamy, Actor

Aaj Ka Rashifal 18 June 2020... प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

सिंह (Leo) : आज घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। क्या न करें-आज समय पर काम समाप्त न करने से बचें।

कन्या (Virgo) : आज मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी। मित्रों से लाभ होगा। परिवारीजनों में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ के संकेत हैं। क्या न करें- अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra) : आज आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। क्या न करें- आज वह काम न करें, जो अच्छा न लगता हो।

वृश्चिक (Scorpio) : आज संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

Weekly Horoscope 14 से 20 June: कर्क व सिंह राशि वालों के लिए हफ्ता आर्थिक व पारिवारिक रूप से शानदार रहेगा, जानें सभी राशियों का हाल


Aaj Ka Rashifal 18 June 2020... प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

धनु (Sagittarius) : परिवारीजनों के साथ आनंद एवं उल्लास में समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं। क्या न करें- आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। वित्तीय मामलों में लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : आज आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। बेहतर वाणी संप्रेषण के प्रयोग से कार्यों में अनुकूलता रहेगी। क्या न करें- आज काम के बोझ से आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन तनाव न लें।

कुंभ (Aquarius) : बेहतर समय है। इसे नष्ट न करें। नए आयाम के लिए सकारात्मक प्रयास करें। मातारानी की कृपा बनी हुई है। क्या न करें- प्रेम-प्रसंगों को लेकर सावधान रहें, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces) : आज ऑफिस में अधिकारियों और घर में रिश्तेदारों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। क्या न करें- आज काम में मिली किसी प्रकार की असफलता से निराश न हों।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk