लखीमपुर (आईएएनएस)। देश में लॉकडाउन का आज से तीसरा चरण शुुरु हो गया। अब ये 17 मई तक चलेगा। तालाबंदी के दौरान गांव-शहर से तमाम खबरें देखने को मिली। मगर रविवार को यूपी के एक गांव से जो मामला सामने आया है, वह काफी चौंकाने वाला है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में नीमगांव क्षेत्र के मुडिय़ा गांव में एक कपल के बीच जमकर लड़ाई हुई। पति-पत्नी के बीच इतना झगड़ा हुआ कि, पति ने पत्नी की नाक काट ली।

पति ने पत्नी की नाक चबा ली

यह घटना रविवार की है, जहां पीडि़त सरोजनी देवी (34) पर उसके पति मूलचंद पर कथित रूप से हमला किया गया था। महिला किसी विवाद के कारण लगभग छह महीने से अपने पति से अलग रह रही थी और बुधवार को ग्राम प्रधान की सलाह पर घर लौटी थी। रविवार को, दंपति में एक बड़ा झगड़ा हुआ था और पति ने पत्नी की नाक चबा ली और भाग गया।

पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सरोजिनी ने अपने पति को सूचित किया कि वह अपने माता-पिता के घर लौट रही है, मूलचंद ने इसे अपमान के रूप में लिया। इसके बाद उसने पत्नी सरोजिनी की पिटाई की और बाद में उसकी नाक काट ली। पुलिस ने नीमगाँव पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। नीमगाँव पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजकुमार ने कहा, "हमने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।'

National News inextlive from India News Desk