नई दिल्ली (एएनआई)। मंगलवार को आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई। आईएमडी ने भविष्यवाणी की, "31 मार्च 2022 और 01 अप्रैल 2022 को असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग भारी बारिश होगी। साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।" आगे बताया कि 29 मार्च 2022 और 30 मार्च 2022 को दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू डिवीजन में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की भी आशंका है।
भीषण गर्मी की स्थिति की भविष्यवाणी की
वेदर फोरकास्ट ने 29 मार्च और 30 मार्च को पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति की भविष्यवाणी की है, इन क्षेत्रों में 31 मार्च 2022 से 02 अप्रैल 2022 तक अलग-अलग इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति है।

National News inextlive from India News Desk