कानपुर( इंटरनेट डेस्क)। Bank Holidays In October 2023: अक्टूबर मंथ में छुट्टियों की भरमार है। अक्टूबर की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टी के साथ हो रही है, इसमें 1 तारीख को रविवार है। तो ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक ब्रांच से जुड़े जरूरी काम हों तो पहले से जान लीजिए कि अक्टूबर मंथ में कब-कब बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं। आपको बता दें कि टोटल हॉलीडेज लिस्‍ट को देखें तो इस महीने में करीब 18 दिन बैंक में ऑफ रहेगा जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है साथ ही रविवार की भी छुट्टियां हैं।

हालांकि देश के अलग अलग बैंकिंग जोन में कुछ छुट्टियां अलग अलग होती हैं और ब्रांच में हॉलीडे होने पर आप अर्जेंट काम ऑनलाइन बैकिंग से भी कर सकते हैं। इसके अलावा गांधी जयंती, महालाया, काती बीहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी, लेकिन ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से डिफरेंट रहेंगी, इसलिए पूरी लिस्ट को ध्यान से देख लें, ताकि बाद में परेशान न होना पड़े।

1 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

2 अक्टूबर: गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश

8 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

14 अक्टूबर: सेकेंड सैटरडे का अवकाश, महालया- कोलकाता जोन में बैंक बंद

15 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

18 अक्टूबर: कटि बिहू- असम में बैंक बंद

21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद

22 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

23 अक्टूबर: दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद

24 अक्टूबर: दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद

25 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

26 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद

27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद

28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद, फोर्थ सैटरडे का अवकाश

29 अक्टूबर: संडे हॉलीडे

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद

Business News inextlive from Business News Desk