कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Independence Day Songs 2023: स्वतंत्रता दिवस आते ही हर कोई देशभक्ति में डूब जाता है। वैसे तो पूरे साल हम सब देश प्रेम में डूबे रहते हैं पर इंडिपेंडेंस डे पर एक अलग ही राष्ट्र प्रेम उमड़ पड़ता है। और ये कोई फीलिंग भी नहीं है जो एक दिन में गायब हो जाए। खैर आजकल रील्स का जमाना है और लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए देशभक्ति के गानों में तरह तरह की रील्स बनाकर अपलोड हैं। आपका काम आसन करने के लिए हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे ट्रेंडिंग गाने ढूंढकर लाए हैं, जिस पर रील बनाकर आप सोशल मीडिया पर छा सकते हैं। तो आइए, फटाफट से देखते हैं वो ट्रेंडिंग रील साॅग्स।

1. तेरी मिट्टी में मर जावां - केसरी
ये गाना इस साल ही नहीं बल्कि हर साल रील्स पर ट्रेंड करता है। फिल्म केसरी का ये गाना अक्षय कुमार पर शूट किया गया है। केसरी फिल्म का यह गाना देशभक्ति की ऐसी शिद्दत दिखाता है, जिसे ढूंढ़ पाना आसान नहीं है। यह खूबसूरत देशभक्ति गीत सिंगर बी प्राक द्वारा गाया है, जिसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

2. जय हिन्द की सेना - शेरशाह
2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह फैन्स को काफी पसंद आई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म के गाने जय हिंद की सेना को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने इसे खूबसूरती के साथ गाया और इसका म्यूजिक भी दिया है।

3. ऐ वतन - राजी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है। आलिया भट्ट के लीड रोल वाली इस फिल्म में उन्होंने एक जासूस का रोल प्ले किया था। यह गाना काफी खूबसूरत है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है, वहीं सुनिधि चौहान ने इसे गाया है।

4. देश मेरे - भुज द प्राइड ऑफ इंडिया
फिल्म भुज में अजय देवगन समेत कई किरदारों पर फिल्‍माया गया ये गाना आज भी काफी फेमस देश भक्ति साॅग है। पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से इस गाने को और भी खूबसूरत बनाया है। आप इस गाने पर भी रील बना सकते हैं।

5. भारत की बेटी - गुंजन सक्सेना
गुंजन सक्सेना मूवी में जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया ये गाना भी कमाल का है। इस सॉन्ग को देखकर महसूस किया जा सकता है कि भारत की एक-एक बेटी दुश्मनों पर भारी है। भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की लाइफ पर बेस्ड इस मूवी के इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

6. छल्ला - उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल, यामी गौतम पर फिल्‍माया गया ये गाना उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की खुफिया तैयारियों में लगे जवानों के जोश को दर्शाता है। शाश्वत, रोमी और विवेक ने अपने बोलों से इस गीत में जोश भरा है। आप इस गाने पर भी देशभक्ति की रील बना सकते हैं।

7. मां तुझे सलाम - मां तुझे सलाम
ए आर रहमान का यह गाना आज भी जब कहीं बजता है तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है। कई बार खेल के मैदानों में दर्शकों ने इस गाने को गाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। हर साल की तरह इस साल भी ये गाना रील्स पर ट्रेंडिंग रहेगा।

8. वंदे मातरम - एबीसीडी 2
डांस बेस्ड इस मूवी का गाना वंदे मातरम एक जबरदस्त डांस सॉन्ग है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर इस गाने से रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन का जोश और भी बढ़ जाएगा। दलेर मेंहदी और बादशाह ने इस गाने को जोशीला बना दिया है। आप इस गाने पर एक डांस रील भी बना सकते हैं।

9. चक दे - चक दे इंडिया
इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे भारत की महिलाएं भी किसी भी मामले में कम नहीं है। फिल्म में इंडियन लड़कियां एक जुट होकर हॉकी वर्ल्ड कप को जीत लेती हैं। इस जीत के साथ वो दुनिया को दिखाती है कि ये नया भारत कुछ भी कर सकता है।

10. ऐसा देश है मेरा - वीर जारा
साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' का पॉपुलर गाना 'ऐसा देश है मेरा' भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इस गाने पर रील बनाकर देश भक्ति के रंग में रंग सकते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk