नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोराेना वायरस के मामले आज काफी कम आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 22,065 नए कोविड -19 संक्रमण के मामले दर्ज हुर्ए हैं। वहीं एक दिन में 354 माैतें हुई हैं। इस तरह से भारत में कुल 99,06,165 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा मृतकों का आंकड़ा 1,43,709 हो गया है। देश में कुल सक्रिय मामले 3,39,820 हैं। पिछले 24 घंटों में 34,477 नए डिस्चार्ज के साथ अब तक 94,22,636 लोग इस महमारी से उबर चुके हैं।
महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य
वहीं देश में 73,481 सक्रिय मामलों के साथ महामारी से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद केरल में 57,790 सक्रिय मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के लिए 15 दिसंबर तक कुल 15,55,60,655 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 9,93,665 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 92 4681 61
आंध्र प्रदेश 4728 864049 7059
अरुणाचल प्रदेश 238 16243 55
असम 3501 210299 1003
बिहार 5088 236247 1325
चंडीगढ़ 714 17698 302
छत्तीसगढ़ 18931 236588 3116
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 19 3338 2
दिल्ली 15247 583509 10074
गोवा 1030 47737 707
गुजरात 13018 211603 4182
हरियाणा 9108 241544 2733
हिमाचल प्रदेश 6948 41990 823
जम्मू और कश्मीर 4558 109894 1802
झारखंड 1581 109141 1000
कर्नाटक 16084 874202 11954
केरल 57790 611600 2647
लद्दाख 614 8429 123
मध्य प्रदेश 12803 208421 3412
महाराष्ट्र 73481 1761615 48269
मणिपुर 2146 24739 324
मेघालय 753 12058 130
मिजोरम 173 3869 7
नागालैंड 593 11066 69
ओड़िशा 2820 319458 1811
पुद्दुचेरी 307 36586 620
पंजाब 6881 148680 5098
राजस्थान 16200 273784 2555
सिक्किम 303 4919 118
तमिलनाडु 10039 778081 11909
तेलंगाना 7272 269828 1499
त्रिपुरा 314 32367 376
उत्तराखंड 6144 75501 1361
उत्तर प्रदेश 18918 539727 8083
पश्चिम बंगाल 21384 493145 9100
कुल मामले 339820 9422636 143709

National News inextlive from India News Desk