कानपुर। भारत में डे-नाइट टेस्ट का आयोजन पहली बार हो रहा है। यह टेस्ट पारंपरिक टेस्ट मैचों से बिल्कुल अलग है। आमतौर पर भारत में टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होती है और पांच बजे दिन का खेल खत्म हो जाता है। मगर डे-नाइट टेस्ट की टाइमिंग बिल्कुल अलग है। रोशनी के तहत भारत में खेेले जा रहे पहले टेस्ट की शुरुआत दोपहर एक बजे होगी, जोकि रात में आठ बजे खत्म हो जाएगा।

एक दिन में होंगे 90 ओवर

पांरपरिक टेस्ट की तरह डे-नाइट टेस्ट के फाॅर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। गेंद के रंग को छोड़ यह टेस्ट बाकी टेस्ट मैचों से बिल्कुल समान है। कोलकाता पिंक बाॅल टेस्ट भी पांच दिन 22-26 नवंबर तक खेला जाएगा और हर दिन 90 ओवर का खेल होगा। हालांकि खराब मौसम और कम रोशनी की वजह से ओवर घटाए-बढ़ाए जा सकते हैं। इसका फैसला सिर्फ अंपायरों को करना होगा।

pink ball test sessions time: जानें कितने सेशन में खेला जाएगा मैच,कब-कब होगा ब्रेक

कब होगा टाॅस

भारत बनाम बांग्लादेश पिंक बाॅल टेस्ट में टाॅस दोपहर 12:30 बजे होगा। दोनों कप्तान टाॅस के लिए मैदान में आएंगे।

तीन सेशन में खेला जाएगा मैच

कोलकाता डे-नाइट टेस्ट तीन सेशन में खेला जाएगा। पहला सेशन मैच की शुरुआत से लंच तक, दूसरा लंच से टी टाइम तक और तीसरा टी टाइम से दिन के आखिरी ओवर तक खेला जाएगा।

मैच में दो ब्रेक होंगे

डे-नाइट टेस्ट मैच में एक दिन के खेल में कुल दो ब्रेक होंगे। पहला ब्रेक खेल शुरु होने के दो घंटे बाद यानी 3 बजे लिया जाएगा। यह 40 मिनट का होगा। 3:40 बजे मैच फिर शुरु होगा। दूसरा ब्रेक शाम 5:40 मिनट से 6 बजे तक लिया जाएगा। दूसरा टी-ब्रेक होगा इसलिए यह सिर्फ 20 मिनट में खत्म हो जाएगा। इसके बाद आठ बजे तक मैच खेला जाएगा।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk