कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया अभी तक मजबूत स्थिति में है। भारत ने पहली पारी 601 रन बनाकर घोषित की जवाब में अफ्रीकी टीम ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 53 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। खैर इस मैच का परिणाम क्या निकलेगा, यह तो वक्त बताएगा। मगर विराट की टीम ने पुणे टेस्ट में 600 रन बनाकर नया इतिहास बना दिया। विराट की कप्तानी में भारत ने रिकाॅर्ड 10वीं बार 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया।

india vs south africa 2nd test: विराट की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पार किया 600 का आंकड़ा

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का कारनामा

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिनकी अगुआई में टीम ने 10 बार 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। विराट के बाद एलन बाॅर्डर, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और ग्रीम स्मिथ का आता है। जिनकी कप्तानी में उनकी टीमें पांच-पांच बार 600 रन के आंकड़े तक पहुंची हैं।

विराट की कप्तानी में भारत के टेस्ट में 600 प्लस स्कोर -

स्कोरविरोधी टीमसाल
759इंग्लैंड2016
687बांग्लादेश2017
649वेस्टइंडीज2018
631इंग्लैंड2016
622श्रीलंका2017
622ऑस्ट्रेलिया2019
610श्रीलंका2017
603ऑस्ट्रेलिया2017
601दक्षिण अफ्रीका2019
600श्रीलंका2017

भारत ने कुल 33 बार बनाए 600 प्लस स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुल 33 बार 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। जिसमें 17 मैचों में जीत मिली वहीं 15 मैच ड्रा रहे। बता दें 600 स्कोर खड़ा करके भारतीय टीम को कभी हार नहीं मिली है।

india vs south africa 2nd test: विराट की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पार किया 600 का आंकड़ा

भारत का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर है 759 रन

टेस्ट क्रिकेट में भारत का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 759 रन है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में यह कारनामा किया था। भारत की तरफ से इस मैच में करुण नायर ने नाबाद 303 रन और केएल राहुल ने 199 रन बनाए थे। जिसके चलते भारत पारी और 75 रन के अंतर से मैच जीत गया था।

चार बार पार किया 700 का आंकड़ा

टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम ने कुल चार बार 700 का आंकड़ा पार किया है। इसमें एक-एक मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। वहीं दो मैच श्रीलंका के खिलाफ खेले गए। भारत ने आखिरी बार तीन साल पहले 700 का आंकड़ा छुआ था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk