रांची (ब्यूरो)। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के लिए इस बार करवा चौथ का व्रत रखा, तो विराट ने भी मैच से एक दिन पहले ही रांची पहुंचने की योजना को अमली जामा पहनाया। शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को गुरुवार को ही शाम को रोहित शर्मा व रिषभ पंत के साथ रांची पहुंचना था। लेकिन, कोहली शुक्रवार की सुबह रांची पहुंचे। वे अनुष्का के व्रत तोड़ने के समय उनके सामने रहना चाहते थे। यही वजह रही कि रोहित और रिषभ के आने के बाद विराट दूसरे दिन आए।

कहा नाइस वेदर
यहां बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें जेएससीए के अधिकारियों ने रिसीव किया। सुरक्षा के बीच उन्हें पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू और फिर वहां से स्टेडियम ले जाया गया। रांची पहुंचते ही यहां के खुशनुमा मौसम की विराट ने तारीफ की। हालांकि, सुरक्षा ज्यादा होने के कारण उन्होंने ज्यादा बातचीत तो नहीं की, पर इतना ही कहा कि ‘यहां का वेदर नाइस है।’
india vs south africa 3rd test: करवाचौथ मनाकर रांची पहुंचे विराट कोहली,देखें तस्वीर
पुणे से मुंबई चले गए थे कोहली
विराट व अनुष्का की कैमिस्ट्री लाजवाब रही है। ऐसे में जब भी दोनों को वक्त मिलता है तो वे एक दूसरे के लिए समय निकाल लेते हैं। पुणे टेस्ट चार दिनों में समाप्त होने के बाद कोहली वहां से मुंबई चले गए थे। वहीं दोनों अपने व्यस्त समय में से कुछ वक्त निकालकर समय साथ गुजारना नहीं भूलते। यह हॉट जोड़ी क्या कर रही है यह जानने के लिए उनके प्रशंसक नजरें टिकाये रहते हैं। चूंकि करवा चौथ 17 अक्टूबर को था इसलिए कोहली पत्नी अनुष्का के साथ रहना चाहते थे। यही वजह थी कि वे मुंबई में करवा चौथ तक रुके रहे ।


करवाचौथ पर रखा था व्रत
विराट कोहली व अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों ने अपनी शादी के लिए इटली को चुना था जहां बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपना पहला करवा चौथ पिछले साल मनाया था। उस समय भी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ  घरेलू वनडे सीरीज खेल रही थी। यहां तीसरे मैच में विराट कोहली ने रिकॉर्ड 38वां वनडे शतक लगाया था। कोहली ने इसके बाद अपनी व अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया पर ही शेयर की थी।

ranchi@inext.co.in

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk