Women's Day 2023: जो लोग महिलाओं को कमजोर आंकते हैं, उनकी ये गलतफहमी इन पांच भारतीय महिलाओं के बारे में जानकर दूर हो जाएगी। इंटरनेशनल वूमेंस डे हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर हम बता रहे हैं ऐसी पांच फेमस भारतीय महिलाओं के बारे में, जो सोसाइटी के लिए नजीर बन गईं।

किरण बेदी

देश पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी का। बचपन से ही उनमें देश के लिए कुछ करने का जुनून था। इसी पैशन के चलते उन्‍होंने 1979 को इंडियन पुलिस सर्विस ज्वाइन की।

एम फातिमा बीबी

एम फातिमा बीबी साल 1989 सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनी। उनका जन्म 30 अप्रैल 1927 में केरल के पत्तनम्तिट्टा में हुआ था. साल 1983 में केरल हाई कोर्ट में जज के पद पर नियुक्त की गई थीं. हाईकोर्ट के जज़ की पोस्‍ट से रिटायर होने के 6 माह बाद ही उन्हें 1989 में सुप्रीम कोर्ट का जज़ नियुक्त किया गया।

पुनीता अरोड़ा

पुनीता अरोड़ा भारतीय सर्वोच्च सशस्त्र बल की पहली लेफ्टिनेंट जनरल और बाद में भारतीय नौसेना की वाइस एडमिरल नियुक्‍त होने वाली पहली भारतीय महिला बनी। पुनीता अरोड़ा जी को अपने जीवन में 15 मेडल के साथ सम्मानित किया गया।

किरण मजूमदार शॉ

एक बिलियन नेटवर्थ वाली पहली बिजनेस वूमन बनी किरण मजूमदार शॉ। उन्हें कंपनी की शुरुआत में पूंजी, संसाधनों जैसी कमी और बहुत ज्यादा कंपीटिटिव मार्केट की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बावजूद आज बायोकॉन भारत के बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। इसकी 120 से अधिक देशों में मौजूदगी है।

मैरीकॉम

फर्श से अर्श तक सफर तय करने वाली छह बार की वर्ल्‍ड चैंपियन वूमेन बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम कई गर्ल्‍स के लिए इंस्‍पीरेशन हैं। साल 2001 में महिला बॉक्सिंग की दुनिया में क़दम रखने वाली मैरीकॉम ने सभी 8 AIBA विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में पदक हासिल किया है। इसमें 6 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है। 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया था। यह महिला मुक्केबाज़ी में भारत का पहला ओलंपिक पदक था।

National News inextlive from India News Desk