कानपुर। International Women's Day 2020: गूगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके सम्मान में डूडल वीडियो बनाया है। इसमें जेनेरेशंस से महिलाओं की आगे बढ़ने की बात को दिखाया गया है। गूगल ने अपने डूडल वीडियो के जरिए बताया कि किस तरह महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और पुरुषों को भी कई बार पीछे छोड़ दिया है। महिलाएं समाज का कितना जरूरी हिस्सा हैं, इस बात को वीडियो के जरिए समझाने की कोशिश की गई है। तो चलिए देखते हैं ये गूगल डूडल वीडियो क्या कहना चाहता है।

क्या कहना चाहता है ये गूगल डूडल वीडियो

सबसे पहले कई महिलाएं एक- दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं जिन्हें बलैक एंड व्हाइट कलर में दिखाया गया है। इसके बाद बीच के दौर की कुछ महिलाएं दिखाई गई हैं। इस दौर में किस तरह महिलाओं के कदम आगे की ओर बढ़ रहे हैं ये समझाया गया है। फिर आखिरी में नए दौर की इस जेनेरेशन की महिलाएं दिखीं जिनमें कोई डाॅक्टर है, कोई एस्ट्रोनाॅट है, कोई पुलिसवुमैन है तो कोई बिजनेसमैन है। गूगल की स्पेलिंग में आने वाले दूसरे 'ओ' के साथ ये क्रिएटिविटी दिखाई गई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने की शुरुआत के बारे में बात करें तो कहा जाता है कि ये साल 1909 में हुई थी। 1908 में अमेरिका के न्यूयार्क शहर की कुल 15 हजार महिलाओं ने वोटिंग करने की अपनी मांग के लिए प्रोटेस्ट किए थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के पीछे यही वजह थी। उन महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही सरकार चुनने का हक चाहिए था। महिलाओं की ये मांग सफल हुई और अमेरिका में एक सोशलिस्ट सरकार चुन कर आई जिसनें 1909 में 28 फरवरी को महिला दिवस के रूप में चुना। फिर जर्मनी में महिलाओं द्वारा ये आवाज उठी की साल का एक दिन महिला दिवस के रुप में घोषित कर देना चाहिए। बाद में 17 देशों की करीब 100 प्रभावशाली महिलाओं ने सर्व सरमती से हर साल 8 मार्च की तारीख को महिला दिवस मनाए जाने के लिए चुना। तबसे हर साल 8 मार्च को महिला दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाने लगा।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk