कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। International Women's Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस अवसर पर भला गूगल कैसे पीछे रहा है। हर साल की तरह इस बार भी गूगल डूडल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल डूडल के एनिमेटेड वीडियो में दुनिया भर की उन महिलाओं को सलाम किया गया है, जिन्होंने तमाम बंधनों को तोड़कर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल कर एक इतिहास बनाया है।
Happy International Women's Day! #IWD2021

Today's video #GoogleDoodle highlights a handful of historical firsts accomplished by women around the world 🌎🏅🗻

Scientists, gold medalists, & more—Here's to those who opened doors & created a lasting legacy→ https://t.co/b86UdKYq94 pic.twitter.com/PyyXFfuC7J


पूरी दुनिया में मनाया जाता है महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम ',ChooseToChallenge'है। महिला दिवस को मनाने का मकसद यह भी है कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कि कोई भी मुसीबत उनके सपने को उन्हें पूरा करने से नहीं रोक सकती। वह एक बार जो ठान लेंगी उसे पूरा करके ही दम लेंगी।

Happy Women's Day 2021 : वुमेंस डे पर देखें बाॅलीवुड की ये टाॅप 5 फेवरेट फिल्म, इनकी कहानी हैं लीक से हटकर

Happy Women's Day 2021 Special: महिलाओं को सशक्त बनाती हैं ये 5 बाॅलीवुड फिल्में, वूमेंस डे पर इन्हें जरूर देखें

Happy Women's Day 2021: राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति' को किया सलाम

National News inextlive from India News Desk