कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Women's Day 2021: दुनिया भर में 8 मार्च को 'इंटरनेशनल वुमेंस डे' मनाया जा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूक करने के लिए इस खास दिन पर अलग-अलग प्रोग्राम रन किए जाते हैं। ऐेसे में इस खास दिन को बाॅलीवुड की इन 5 फिल्माें को देखकर भी सेलिब्रेट किया जा सकता है जिनकी कहानी लीक से हटकर है। हाल के सालों में आईं इन फिल्माें को काफी पसंद किया गया है।

 त्रिभंगा फिल्म का एक सीन। फोटो : साभार सोशल मीडिया

त्रिभंगा

हाल ही में जनवरी में रिलीज हुई त्रिभंगा एक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में काजोल, तन्वी आजमी और मिथिला पालकर, लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म की कहानी, एक ही परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों से जुड़ी तीन महिलाओं के जीवन के चारो तरफ घूमती हैं।

डर्टी पिक्चर फिल्म का एक सीन। फोटो : साभार सोशल मीडिया

डर्टी पिक्चर

डर्टी पिक्चर फिल्म दक्षिण भारत की एरोटिक फिल्में करने वाली एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के जीवन और समय से प्रेरित थी। इस फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने प्ले किया है। महिला कामुकता का जश्न मनाने के लिए और विद्या बालन के चरित्र को एक सशक्त महिला बनाने के लिए फिल्म की सराहना की गई। फिल्म में विद्या द्वारा पुरुष-प्रधान उद्योग में अपने पैर जमाने के लिए आगे बढ़ने का फैसला और उसके बाद की स्थितियों को दिखाया गया है।

क्वीन फिल्म का एक सीन। फोटो : साभार सोशल मीडिया

क्वीन

क्वीन फिल्म भी काफी पसंद की गई है। इस फिल्म में लीड रोल में एंक्ट्रेस कंगना रनोट हैं। फिल्म में उनका किरदार एक शांत महिला का है जो आत्मविश्वास से भरपूर होती है। इसमें एक रूढिवादी परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली उस लड़की की कहानी है जिसकी सुरक्षा के लिए हर वक्त उसका भाई पहरेदार की तरह तैनात रहता है। फिल्म में तब एक नया मोड़ आता है जब रानी मंगेतर की एक कार ऐक्‍सीडेंट में मौत होने के बाद हनीमून पर अकेले जाने का निर्णय करती है।

इंग्लिश विंग्लिश फिल्म का एक सीन। फोटो : साभार सोशल मीडिया

इंग्लिश विंग्लिश

इंग्लिश विंग्लिश एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में मुख्य भुमका में श्रीदेवी कपूर, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में एक शशि नाम की कहानी को दिखाया गया है कि जिसे अंग्रेजी नहीं आती, जिसकी वजह से कई बार उसके पति और बच्चे उसका मजाक बनाते हैं। इससे वह हीन भावना से ग्रस्त हो जाती है लेकिन फिर अपने आत्मविश्वास के दम पर अंग्रेजी सीखती हैं।

मैरीकाॅम फिल्म का एक सीन। फोटो : साभार सोशल मीडिया

मैरीकॉम

प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म मैरीकॉम भी ऐसी फिल्म है जो कभी भी देखी जा सकती है। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स फिल्म है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में मैरीकॉम की जिंदगी को, उसके दर्द और परेशानियों को जिया है।

Happy Women's Day 2021: 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वुमेंस डे, जानें इस बार की क्या है थीम

Happy Women's Day 2021 Special: महिलाओं को सशक्त बनाती हैं ये 5 बाॅलीवुड फिल्में, वूमेंस डे पर इन्हें जरूर देखें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk