माही मार रहा है

इस साल आईपीएल में सिर्फ युवा खिलाड़ियों ही नहीं दिग्गजों का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। शेन वाटसन, क्रिस गेल और एमएस धोनी जैसे बड़े-बड़े नाम हैं जिन्हें कई लोगों ने चुका हुआ मान लिया था। मगर इन धुरंधरों ने इस आईपीएल साबित कर दिया कि फॉर्म भले टंपरेरी हो मगर टैलेंट हमेशा वही रहता है। खासतौर से धोनी जो दुनिया के बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं, वह अंतिम ओवरों में आकर ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। माही इस वक्त उसी अंदाज में बैटिंग कर रहे, जैसे शुरुआती करियर में किया करते थे।

5 साल बाद किया ये कारनामा

आईपीएल 11 के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 गेंदों में 51 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान माही के बल्ले से 5 छक्के और 2 चौके निकले। इस सीजन धोनी की यह तीसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 34 गेंदों में 70 रन और किंग्स इलेवन पंजाब के अगेंस्ट 44 गेंदों में 79 रन की पारी खेली थी, यह धोनी का आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इससे पहले धोनी ने 2013 में दो या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे।

ipl 11 में गेल को भी फेल कर देंगे धोनी,इतनी तेजी से बना रहे हैं ये रिकॉर्ड

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

बतौर कप्तान आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हो गया, उन्होंने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर के कप्तान के रूप में 3518 रन दर्ज हैं, जबकि धोनी के नाम अब 3536 रन हो गए।

क्रिस गेल से सिर्फ 31 रन पीछे

मौजूदा आईपीएल सीजन में धोनी अगर ऐसी ही बैटिंग करते रहे, वो अगले मैच में यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ देंगे। गेल के नाम आईपीएल करियर में 105 मैचों 3878 रन दर्ज हैं जबकि धोनी 167 मैच खेलकर 3847 रन बना चुके हैं। यानी कि कुल रनों के मामले में माही 31 रन और बना लेते हैं तो वह गेल से आगे निकल जाएंगे।

ipl 11 में गेल को भी फेल कर देंगे धोनी,इतनी तेजी से बना रहे हैं ये रिकॉर्ड

8 मैचों में लगा चुके हैं 20 छक्के

धोनी की पॉवर हिंटिंग से सभी वाकिफ हैं। लंबे-लंबे छक्के लगाना धोनी की पुरानी आदत है, इस आईपीएल सीजन में भी माही ने बड़े-बड़े छक्के लगाकर दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया। आईपीएल 11 में धोनी अभी तक 8 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 20 छक्के दर्ज हैं। सर्वाधिक छक्कों के मामले में वह गेल से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं, गेल फिलहाल 23 छक्के लगाकर सबसे ऊपर हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk