-जिला प्रशासन ने नगर विकास विभाग कोभेजा था प्रस्ताव, मिली मंजूरी

-113 वाहन खरीदे जाएंगे जिनसे कचरा शहर से बाहर ले जाया जाएगा

JAMSHEDPUR: जिला प्रशासन शहर में अब सफाई पर जोर दे रहा है। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत क्क्फ् वाहन खरीदे जाएंगे जिनसे कचरा ढो कर शहर से बाहर ले जाया जाएगा। इन वाहनों की खरीद से शहर साफ-सुथरा होगा। नगर निकायों के साथ हुई बैठक में योजना के ब्लू प्रिंट पर चर्चा हुई। सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के क्भ्0वें जन्म दिन दो अक्टूबर ख्0क्9 तक सभी शहरी निकायों को साफ करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिले के तीनों नगर निकायों को कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई संयंत्रों एवं उपकरणों की जरूरत के लिए ढाई करोड़ रुपये ख्रर्च किए जाने हैं।

भेजा गया है आवंटन

जिला प्रशासन ने यह प्रस्ताव बना कर नगर विकास विभाग को भेजा था। वहां से इसे मंजूरी दे दी गई है। जिले के सभी नगर निकायों को आवंटन भेज दिया गया है। इस रकम को शहर में सफाई को और बेहतर बनाने के लिए खर्च किया जाएगा। डीसी डा। अमिताभ कौशल ने आवंटन आने के बाद अब नगर निकायों को वाहन खरीद का टेंडर करने का निर्देश दिया है। मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

किसको कितने मिलेगे पैसे

जमशेदपुर अक्षेस -- एक करोड़ ख्ख् लाख 7भ् हजार रु।

मानगो अक्षेस -- भ्ब् लाख म्0 हजार रु।

जुगसलाई नगर पालिका-- ख्8 लाख रु।

खरीदे जाएंगे सामान

जमशेदपुर अक्षेस-- क्9 ऑटो ट्रिपर, क्क् फोर ह्विल ऑटो ट्रिपर, ब्भ् ट्राई साइकिल।

मानगो अक्षेस -- 9 ऑटो ट्रिपर , ब् फोर ह्विल ऑटो ट्रिपर, फ्ब् ट्राई साइकिल।

जुगसलाई नपा-- पांच ऑटो ट्रिपर, ख् फोर ह्विल ऑटो ट्रिपर, क्ब् ट्राई साइकिल।