JAMSHEDPUR: शहर में डेंगू व जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) पेशेंट्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सर्विलांस डिपार्टमेंट ने बीते बुधवार को कुल ख्ब् संदिग्ध पेशेंट्स के खून के नमूने लेकर जांच के लिए एमजीएम कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट भेजा था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में डेंगू के सात व जेई के दो मरीजों की पुष्टि हुई। ये पीडि़त मानगो, सोनारी, जुगसलाई, भुइयांडीह, कीताडीह, एग्रिको, बागबेड़ा, टेल्को, काशीडीह, कदमा, साकची, बिष्टुपुर सहित अन्य इलाके के रहने वाले हैं। जिले में अब तक डेंगू के कुल ख्0भ् व जेई के ख्8 पेशेंट्स की पुष्टि हो चुकी है। वहीं डेंगू के एक व जेई से दो मरीज की मौत हुई है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ। साहिर पॉल ने बताया कि राहत की बात यह है कि पहले की अपेक्षा मरीजों में कमी आई है। उम्मीद है कि नवंबर माह तक डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा।

वर्ड विज से जीआईआइटी के स्टूडेंट्स ने जाना शब्दों का महत्व

बिष्टुपुर के एन रोड स्थित जीआइआइटी प्रोफेशनल कॉलेज में शुक्रवार वर्ड विज वर्कशॉप प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स के विजुअलाइजेशन के द्वारा टेक्निकल व स्पेशलाइज्ड शब्द ज्ञान के साथ सही शब्दों का चयन करने की क्षमता विकसित करना था। प्रोग्राम में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के द्वारा स्टूडेंट्स को चित्र दिखाया गया। जिसके लिए उन्हें सटीक शब्द बताना था। स्टूडेंट्स ने बताया कि यह विधि काफी कारगर है। साथ ही इस विधि से शब्दों के समझने के साथ ही आसानी से याद किया जा सकता है। प्रोग्राम के अंत में स्टूडेंट्स का टेस्ट लिया गया। इसमें क्क् स्टूडेंट को विजेता घोषित किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल ओम प्रकाश ने बताया कि अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल के लिए प्रभावी शब्दों की जानकारी जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विजुअल लर्निंग मैथड आधारित प्रोग्राम के माध्यम से स्टूडेंट्स को शब्द ज्ञान कराया जा रहा है, ताकि उसे समझ कर वे याद भी रख सकें।

ये हुए विनर : सन्नी कुमार, शुभजीत कुमार, रीमा कुमारी, रीमा कुमारी, पंकज बेहरा, मनीष कुमार दास, अमन कुमार सिंह, अंशु मोहंती, रोहित मुखर्जी, हर्ष कुमार सिंह, रिया, ऋषभ राज।