छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: शहर में प्रदूषण की स्थित की जांचने के लिए टाटा पिगमेंट के पास डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएगी। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से लगने वाले इस स्क्रीन में हवा में मौजूद धूलकण व गैसों की मात्रा का प्रतिशत भी दिखाई देगा। इस डिवाइस में प्रदूषण की मात्रा घटने और बढ़ने का पल-पल अपडेट मिलता रहेगा। इसमें गैंसों की मात्रा भी दिखाई देगी। पर्षद के सदस्य राजीव लोचन बख्शी ने बताया कि वायु गुणवत्ता मापक केंद्र जुगसलाई स्थित टाटा पिगमेंट कंपनी की गेट के पास इसे लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बड़ी स्क्रीन होगी जिससे दूर से भी आसानी से देखा जा सकता है। इसकी गुणवत्ता केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही होंगे।

गैसों का दिखेगी प्रतिशत मात्रा

डिजिटल स्क्रीन में हवा में घुली सल्फर डाईक्साइड, नाइट्रोजन डाईक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 व 10 माइक्रोन, ओजोन, अमोनिया, लेड, आर्सेनिक, निकेल, बेंजीन व बेंजो-पाइरिन की मात्रा प्रतिशत अंकों के आधार पर प्रदर्शित होगी। इसका डाटा इंटरनेट के माध्यम से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को भी प्रेषित किया जाता रहेगा।

राज्य की दूसरी इकाई

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के मुताबिक जमशेदपुर में राज्य की दूसरी वायु गुणवत्ता मापक इकाई स्थापित हो रही है। फिलहाल यह रांची के डोरंडा स्थित वन भवन में लगी है। इसके बाद इस तरह का केंद्र या मॉनिट¨रग स्टेशन बोकारो, धनबाद, रामगढ़ व हजारीबाग में भी लगाने की योजना है। वैसे जमशेदपुर के बिष्टुपुर व गोलमुरी और आदित्यपुर में मैनुअल पाल्यूशन मॉनिट¨रग स्टेशन पहले से स्थापित है।

लगे हैं दो डिजिटल स्क्रीन

फिलहाल शहर के बिष्टुपुर थाना और खरकई पुल के पास दो डिजिटल स्क्रीन लगे हैं, जिसमें शहर का न्यूनतम व अधिकतम तापमान प्रदर्शित होता है। इसमें रांची हवाई अड्डा की दूरी को भी स्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाता है।