-दुर्घटना में मारा गया छात्र बिष्टुपुर रामदास भट्ठा का था रहनेवाला

-गुरुवार की सुबह 10 बजे नामकुम में हुआ रोड एक्सीडेंट

JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के क्ख्वीं के छात्र की रांची के नामकुम के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह लगभग क्0 बजे की है। जानकारी के अनुसार सेंट मेरीज स्कूल के क्ख्वीं का छात्र बिष्टुपुर रामदास भट्ठा निवासी हरदेव सिंह, आदित्यपुर का सिद्धांत नारायण व गम्हरिया टायो कॉलोनी का अभिजीत मारुति वैगन आर में सवार होकर रांची जा रहे थे। नामकुम के पास कार की ट्रेलर से सीधी भिडं़त हो गई। इस घटना में हरदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सिद्धांत व अभिजीत घायल हो गए। तीनों ने रॉक गार्डेन देखने की योजना बनायी थी। कार आदित्यपुर के सिद्धांत की थी। इस घटना की सूचना नामकुम थाना को मिली, तो दोनों घायल छात्रों को नामकुम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सिद्धांत व अभिजीत को रांची के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

सेंट मेरीज के तीन छात्र हरदेव, सिद्धांत व अभिजीत सुबह आठ बजे कार में बैठकर रांची के लिए रवाना हुए। गुरुवार की सुबह दस बजे के आस-पास नामकुम के पास एक टर्निग पर कार रांची से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। बांयी ओर से भिड़ंत होने के कारण यह कार तीन चार बार पलटी मारते हुए आगे करीब आधा किलोमीटर तक रगड़ाकर रूक गई। इसी क्रम में पीछे का एक दरवाजा खुल गया और पीछे की सीट पर बैठा अभिजीत छिटक कर सड़क पर गिर गया। वहीं आगे सीट पर बांयी तरफ बैठे रहने के कारण हरदेव को काफी गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल सिद्धांत ने बताया कि उसने कार को पूरा बचाने का प्रयास किया, इस कारण बाईं से दाईं ओर कार को मोड़ दिया था। इसके बावजूद वह अपने दोस्त को नहीं बचा पाया।

जन्मदिन के बहाने से निकला था हरदेव

हरदेव अपने साथी सिद्धांत का जन्मदिन मनाने की बात परिजनों को कहकर अपने घर से निकला था। हरदेव ने गुरुवार की सुबह सात बजे बताया कि वह आदित्यपुर जा रहा है और आधा घंटा में लौट आयेगा। सुबह के क्0.फ्0 बजे हरदेव के पिता भागवत सिंह को पता चला कि उनके बेटे का नामकुम में एक्सीडेंट हो गया। इस सूचना पर सभी परिजन नामकुम रवाना हो गये। हरदेव की मौत की जानकारी होने पर सभी परिजन सन्न रह गये। हरदेव सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के क्लास क्ख्ए का मॉनिटर भी था।

जा रहे थे रांची

-कार से रांची जा रहे थे छात्र, दो घायल, रांची में चल रहा इलाज

-घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

-स्कूल के क्लास क्ख्ए का मॉनिटर था हरदेव, जन्मदिन मनाने के बहाने निकला था घर से