-टायो कर्मचारियों ने राकेश्वर पांडेय व विनोद राय की तस्वीर को पहनायी जूतों की माला

JAMSHEDPUR: टायो संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को टायो गेट के समक्ष टायो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और महासचिव विनोद राय का श्राद्धकर्म किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने दोनों नेताओं की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने की जगह जूतों की माला पहनाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस श्राद्धकर्म में ब्भ्0 से ज्यादा लोगों ने श्राद्ध भोज ग्रहण किया। श्राद्ध भोज के बाद टायो संघर्ष समिति के अजय शर्मा व घनश्याम प्रसाद ने कहा कि हम लोग राकेश्वर पांडेय को काफी मानते थे। मगर ख्007 के बाद से ही उन्होंने कर्मचारियों की पीठ पर छूरा घोंपना शुरू कर दिया, लेकिन कर्मचारी बर्दाश्त करते रहे। ख्0क्ख् से ग्रेड लंबित हो गया। वह तत्कालीन एमडी आम नारायण के साथ मास मीटिंग कर कर्मचारियों को बरगलाते रहे। ख्0क्म् तक यही हुआ। ग्रेड रिवीजन तो नहीं हुआ, कंपनी बंद होने की नौबत जरूर आ गई। मदद के लिए कर्मचारी जब गए तो इन यूनियन नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि मैनेजमेंट टायो को बंद करने का फैसला ले चुका है। हम कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद कर्मचारियों ने एसएन सिंह से फरियाद की। उन्होंने साथ दिया। उसी के बाद से राकेश्वर पांडेय व विनोद राय के प्रति कर्मचारियों में आक्रोश है। पिछले दिनों पुतला दहन किया गया था। उसी के आलोक में रविवार को श्राद्धकर्म कर रहे हैं।