एसपी से मिलकर न्याय की लगाई गुहार

पति भी थे एड्स पेशेंट, तीन साल पहले हो चुकी है मौत

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वाला पाड़ा निवासी एड्स पीडि़ता ने ससुरालवालों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर महिला अपनी बेटी के साथ एसपी चंदन कुमार झा के पास आई थी। पीडि़ता का कहना है कि उसके पति भी एड्स पीडि़त थे। उनकी मौत साढ़े तीन साल पहले हो गई। इसके बाद ससुरालवाले महिला को प्रताडि़त कर रहे हैं। पति के व्यवसाय पर भी देवर और सास ने कब्जा जमा लिया है। पति की ऑटोमोबाइल की एक दुकान भी थी जो अब बेटा चला रहा है। उसी से किसी तरह घर का गुजर बसर हो रहा है। बाकि कुछ जमीन को देवर ने बिल्डरों के हाथ बेच दिया है।

22 साल पहले हुई थी शादी

महिला का कहना है कि उसकी शादी 22 साल पहले हुई थी। वह अपने पति की दूसरी पत्नी थी। महिला ने बताया कि ससुरालवालों की शिकायत उसने जुगसलाई थाने में दी थी। लेकिन थाने की ओर से इस देवर को कोई विशेष दबाव नहीं बनाया गया। एसपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

65 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के ¨सदरीगौरी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा सोमवारी बिरूवा की अज्ञात लोगों ने तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारों ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए घर के पास ही झाड़ी में फेंक दिया था। घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है। बुधवार सुबह गांव के बच्चियों ने देख पायी तो गांव वालों को इसकी जानकारी दी गयी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वृद्धा की हत्या किस कारण से की गयी है इसकी छानबीन में पुलिस जुट गयी है।