ईस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कंट्रोल रुम के लिए व्हाट्स एप नंबर जारी

-दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का फरमान जारी

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान के अंतर्गत आनेवाले सभी थाने हाईटेक बनाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह पहल की जी रही है। डीआईजी रविकांत धान ने बताया कि ईस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कंट्रोल रुम के लिए व्हाट्स एप नंबर नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की सूचना दे सकता है। थाने में सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने लोगों से कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर डायल कर सूचना देने की लोगों से अपील की, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने में पुलिस को सहूलियत हो सके। सरायकेला जिले के कंट्रोल रूम व्हाट्स एप नंबर 9939717324 है, जबकि कंट्रोल रूम का सीयूजी नंबर 9471705633 है। इन दोनों नंबर पर चौबीस घंटे सूचना दी जा सकती है।

पूजा पंडालों पर खास नजर

डीजीआई ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए तैयारियां चल रही है। पूजा पंडालों की सिक्योरिटी सिस्टम को दुरूस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी पूजा पंडालों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संदिग्ध लोगों व उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इतना ही नहीं पूजा पंडालों के इन व आउट गेट तक के पहुंच पथ पर भी सीसीटीवी लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है। दुर्गा पूजा के बाद मुहर्रम को देखते हुए पुलिस को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।